Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, 3 सितंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने आज विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर के संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित एसडीएम राहुल चौहान और एसडीओपी को आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने इसके पश्चात  उत्कृष्ट विद्यालय सरदारपुर और आईटीआई भवन सरदारपुर में बने स्ट्रांग रूम का भी अवलोकन किया।