शरीर पर चोट के निशान, पानी भरे गड्ढे में बॉडी
पटना में 2 बच्चों का शव मिलने से हड़कंप, NH 30 पर बवाल
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
पटना, पटना में दो बच्चों का एक साथ शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. बेऊर थाना क्षेत्र के 70 फीट की घटना है. दोनों बच्चों के शरीर पर चोट के निशान है. वहीं आक्रोशित स्थानीय लोगों ने NH 30 के समीप 70 फीट सड़क पर आगजनी कर बवाल खड़ा कर दिया है. मामला पटना के बेउर थाना क्षेत्र स्थित लालू पेट्रोल पंप के पास का है, जहां एक पानी भरे गड्ढे में एक साथ दो नाबालिग बच्चों का शव मिला है.बताया जा रहा है कि दोनों बरामद मृतक नाबालिग बच्चे पास के रहने वाले हैं. फिलहाल घटना की सूचना पर बेऊर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की पड़ताल में जुट गई है. वहीं घटना से नाराज लोगों ने इसे हत्या बताया है और सड़क जामकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.जानकारी के अनुसार 70 फीट इलाके में पेट्रोल पंप के पास स्थित गैराज के नजदीक पानी भरे गड्ढे से दोनों शव मिले हैं. दोनों बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए थे. दोनों के शव पर जख्म के निशान थे. एक की उम्र 11 साल और दूसरे की 12 साल है. सुबह मॉर्निंग वॉक करने लोग निकले थे दोनों का शव पाया. वहीं घटना से नाराज लोगों ने पटना में एनएच 30 पर 70 फीट के पास जमकर हंगामा किया. स्थानीय लोगों ने एनएच 30 को जाम कर दिया है, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गयी है.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड