इलाज के लिए सब्जी ठेले में धक्के खाता रहा घायल मरीज..
कटनी जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज कराने से कर दिया मना
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिला अस्पताल अजब गजब कारनामों से हमेशा सुर्खियों में बना रहता है ऐसा ही एक मामला जिला अस्पताल का निकल कर सामने आया है जिसमें पड़ोसी जिले रीवा का एक व्यक्ति जिसका नाम पुष्पेंद्र केवट है जिसका एक्सीडेंट होने पर घायल मरीज को परिजन कटनी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे स्टेचर तक नसीब नहीं हुआ तो मरीज के परिजन सब्जी के ठेले में लाद कटनी जिला अस्पताल के ओपीडी लेकर पहुंचे, यहां के डॉक्टरों ने इलाज कराने से मना कर दिया तो परिजन ओपीडी से वापस उसी सब्जी के ठेले में लेकर ओपीडी के बाहर आ गए और मरीज को लेकर दूसरे प्राइवेट अस्पताल ले गए। मरीज के परिजनों ने अस्पताल में आसुविधाओं को लेकर खेद व्यक्त किया। जिला अस्पताल पहुंच रहे अनगिनत मरीजों के परिजनों को प्राइवेट अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है, कटनी जिला चिकित्सालय का यह पहला मामला नहीं इस तरह की तस्वीरे कई बार देखने को मिल चुकी है।