उद्योग मंत्री दत्तीगांव के प्रयास रंग लाए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छायन में लगने वाली नई फेक्ट्री का वर्चुअल भूमिपुजन किया
बदनावर। प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री व विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के प्रयास से यहां बदनावर क्षेत्र को तीसरे उद्योग की सौगात मिली है। पश्चिम क्षेत्र के ग्राम छायन में कपड़ा कारखाना खुल रहा है। जिसका शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने वर्चुअली भूमिपूजन किया।
50 एकड़ भूमि में स्थापित होगा यह उद्योग
यह कपड़ा कारखाना पूर्ण रूप से पर्यावरण फ्रेंडली के साथ-साथ उन्नत टेक्नोलॉजी के साथ टेक्निकल टेक्सटाइल से युक्त होगा, जो कि क्षेत्र में अन्य यूनिट्स को भी आकर्षित करेगा।
250 करोड़ रुपए का निवेश कर नया उद्योग लगेगा। इस उद्योग की स्थापना से बड़ी संख्या में महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग के साथ-साथ रोजगार मिलेगा। आने वाले 5 वर्षों में कुल 250 करोड़ रुपए का निवेश होगा और लगभग 12,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। करीब 50 एकड़ भूमि में यह बड़ा उद्योग स्थापित होगा।
कई राज्यों में काम कर रही है 'जील रेन वियर कंपनी'
न्यू जील रेन वियर कंपनी रेनवियर, विंटर वियर और सेफ्टी वियर आदि के आउटर वियर उत्पादों के अग्रणी निर्माता उद्योग समूह हैं। कंपनी अपने उत्पादों को अमेरिका, यूरोप, और मध्य पूर्व के देशों में निर्यात करती है। अब यहां इस क्षेत्र में कंपनी निवेश कर रही है।
CM ने वर्चुअल भूमिपुजन किया
आज यहां मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने वर्चुअल जुड़कर इस नए उद्योग का भूमिपुजन किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में उद्योग लगने से व्यवसाय के साथ साथ रोजगार भी बढ़ेगा। इस उद्योग में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नए उद्योग का उदघाटन करने में सितंबर माह में खुद आऊंगा। मुख्यमंत्री ने उद्योगपति दीनबंधु त्रिवेदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर उद्योग लगा रहे हैं। एक ऐसी इंडस्ट्री जिसकी पूरे देश व दुनिया में साख है। जो बदनावर में शुरू हो रही है। यह बनने वाली वस्तुएं पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट होगी और विदेशी मुद्रा भारत आएगी। इससे 12000 लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
दत्तीगांव ने कहा ग्लोबल समिट के सार्थक परिणाम मिल रहे,
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि यहां लगने वाला यह उद्योग सितंबर माह में शुरू हो जाएगा। टेक्सटाइल कंपनी शुरू होने से यह क्षेत्र सहित प्रदेश के विकास में मिल का पत्थर साबित होगी। हम प्रयास करेंगे कि कंपनी में कौशलयुक्त कर्मचारी अधिक से अधिक सम्मिलित किए जाए।
इस मौके पर राज्य नागरिक आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन व कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड