धार से जनसंपर्क मे निर्दलीय उम्मीदवार कुलदीप सिंह बुन्देला को मिल रहा है ग्रामीणों का प्यार
कुलदीप सिंह - अगर आप मेरे पिता को सच्ची श्रृंधाजली देना चाहते हो तो इस बार मुझे आशीर्वाद दिजिए
CURATED BY – NAVEEN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार, धार विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार, क्षेत्र के लोकप्रिय जननेता कुलदीप सिंह बुंदेला निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने के बाद से अपने चुनावी प्रचार प्रसार में जुट गए हैं और ग्रामीण क्षेत्रों का सघन जन संपर्क कर रहे हैं।आज धार विधानसभा के ग्राम सिंदौडा, सिंदौडी, चंदवाडा, शिमलावदा, उटावदा मे उन्हे जनसंपर्क के दौरान भारी जनसमर्थन मिला । उनके साथ ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों की संख्या में युवक, महिलाएं, पुरुष भारी संख्या चल रहे है और जीत का आशीर्वाद दे रहे हैं। बुंदेला का स्वागत तिलक लगाकर व हार माला पहनाकर किया जा रहा है। बुंदेला ने नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं इस बार यह चुनाव नहीं लड रहा हु यह चुनाव आप लड रहे हो।मेरे पिता स्व.मोहनसिंह बुन्देला ने अपनी पुरी उम्र पार्टी का कार्य करने मे निकाल दी आज उसी पार्टी ने मुझे नजरअंदाज किया जिसका जवाब आपको देना है।मेरी ताकत आप हो मेरा विश्वास आप हो और आपके विश्वास पर हमेशा मै खरा उतरूंगा। अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करने के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहूंगा। मै कोई बड़ा शराब व्यापारी नहीं हूं। और बड़ा जागीरदार भी नहीं हूं। मै अपने पिता स्व श्री मोहन सिंह बुंदेला की तरह जनता की सेवा करता रहूंगा। मै किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं रखता हूं। चाहे वह भाजपा का हो, या कांग्रेस का मेरे लिए वह मेरी विधानसभा का सदस्य है। मै तन से, मन से सेवा करूंगा। मेरा दरवाजा सभी के लिए खुला हुआ है सभी का स्वागत है। बुंदेला ने सभी मतदाताओं से आशिर्वाद मांगा और कहा कि यह चुनाव मै नही आप ही लड़ रहे हो। मुझे आप सभी का आशिर्वाद चाहिए।इस दौरान ग्राम उटावदा मे ग्रामीणों द्वारा बुन्देला को श्रीफल मे तोला भी गया।