CURATED BY – RAM NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS

पन्ना, 22 फरवरी को अमानगंज, झिरियन मैं होने वाले राम दरबार एवं प्राचीन बाल हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं मंदिर में इस समय इस प्राण प्रतिष्ठा अवसर को यादगार बनाने की तैयारी चल रही है। मंदिर का गर्भ ग्रह 10 x10में भव्य तरीके से निर्माण किया गया है साथ ही सुंदर मंदिर का निर्माण देखने लायक है,राम दरबार मूर्ति 3:15 फुट की जयपुर से मकराना पत्थर की मंगवाई गई है जो दिव्या  आकर्षित है, 16 फरवरी से 23 फरवरी तक मंदिर प्रांगण अयोध्या नगरी जैसा दिखेगा जहां प्रभु श्री राम की बाल लीलाएं और श्री राम जी का चरित्र साधु संतों के द्वारा प्रसारण किया जाएगा।