शासन के निर्देशों का पालन करते हुए शाजापुर जिले में जल शक्ति केंद्र का शुभारंभ
जल संरक्षण पर जागरूकता पैदा करना: जिला पंचायत ने शाजापुर में जल शक्ति केंद्र का शुभारंभ किया
Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, भारत शासन के निर्देशों के अनुक्रम में आज जिला पंचायत शाजापुर में जल शक्ति केंद्र का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया एवं कलेक्टर श्री किशोर कन्याल द्वारा फीता काटकर किया गया। जल शक्ति केंद्र का मुख्य कार्य जिले में जल संरक्षण के प्रति आमजनों में जागरूकता बढ़ाना है।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया ने कहा कि जलसंरक्षण के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें। श्री सिसोदिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी कार्य करें वह निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से किये जाए। साथ ही उन्होंने जल संरक्षण एवं संवर्धन की कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश भी दिये।
इस मौके पर कलेक्टर श्री कन्याल ने बताया कि शाजापुर जिला प्रदेश में जल अभावग्रस्त क्षेत्र की श्रेणी में है। उन्होंने बताया कि जल शक्ति केंद्र खोलने का मुख्य उद्देश्य आम जनता और सभी हितधारकों के बीच वर्षा जल संचयन, बोरवेल संरक्षण के पुन: उपयोग और पुनर्भरण सहित जल संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने बताया कि जल शक्ति केंद्र जल संरक्षण तकनीकों से संबंधित जानकारी के प्रसार के लिए एक ज्ञान केंद्र के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने जिले के आमजनों से वर्षा के जल को सहेजने का भी अनुरोध किया। इस अवसर पर नर्मदा-कालीसिंध लिंक परियोजना के बारे में भी जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री लोकेन्द्र सिंह सोलंकी अरोलिया, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री श्री वीएस चौहान सहित संबंधित अधिकारी एवं मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड