शहडोल में पंडित बाबा ने 10 वर्षीय मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश, भूरा महाराज गिरफ्तार
आस-पड़ोस को भनक पड़ते ही बच्ची को चंगुल से मुक्त कराया गया
CURATED BY – Mohd Muneer | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, जिले में नारी शक्ति के लिए लंबे चौड़े भाषण के लिए हालही में बीते महिला दिवस पर ढेरों मंच सजे और मंचासीन माननीयों ने यथाशक्ति जागरूकता और संवेदनशील मुद्दे पर चुप्पी तोड़नी चाहिए बतलाया। ताकि महिलाओं और बच्चियों के साथ कोई लैंगिक अपराध की घटनाएं ना घटित हो और तो और अब सरकार भी धर्म-कर्म वा संस्कारो वाली परम्परा को आगे बढ़ाने की दृष्टि कोण में चल रही है सूबे और केन्द्र सरकार में मौजूद सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील है बावजूद मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में 10 वर्षीय मासूम बच्ची को तथाकथित पंडित ने बाबा ने पहले तो उसका अपहरण किया फिर घर ले जाकर बच्ची से हैवानियत कि हदें पार करने की कोशिश की गई गनीमत रही की मामले में भनक आस-पड़ोस को पड़ते ही बच्ची को पाखंडी के चंगुल से मुक्त कराया।
जानिए पूरा मामला और सच्चाई....
मंगलवार मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता मासूम के परिजनों की शिकायत पर अमलाई पुलिस ने तथाकथित पाखंडी आरोपी राम विशाल पंडित उर्फ भूरा महाराज के खिलाफ दुराचार के प्रयास के अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। इसके साथ ही आरोपी को न्यायालय पेश कर भेज दिया गया। यह पूरी घटना अमलाई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
अमलाई थानांतर्गत के सुभाष चौक के पास रहने वाले राम विशाल पंडित उर्फ भूरा महाराज ने अमलाई थाना क्षेत्र की रहने वाली 10 वर्षीय मासूम बच्ची जो घर से दुकान च्विंगम लेने निकली थी, जिसे अकेला देख आरोपी ने बहला फुसला कर अपने घर ले गया। जंहा दरवाजा बंद कर मासूम के साथ दुराचार का प्रयास कर रहा था, तभी मासूम के परिजनों को घटना की जानकरी लगी और परिजन व पड़ोसी उसके घर जा पहुचे।
बाबा का खुला पाखंड...
वहीं दरवाजा बंद होने के कारण उसे खोलने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं खुला, जिस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर खोला और जो नजारा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने आरोपी को अर्धनग्न अवस्था में ही पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता मासूम के परिजनों की शिकायत पर अमलाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 354 (क)342 एवमं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया।
प्रतिक्रिया.....
अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया के इस पूरे मामले में कि एक बच्ची के साथ गलत काम करने के प्रयास की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है।