शहडोल में पुलिस आरक्षक और लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला आया सामने
ब्यौहारी थाने पुलिस ने मामला दर्ज किया गिरफ्तार
Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, जिले के ब्यौहारी थाने में पुलिस ने एक पुलिस आरक्षक सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, एसपी कुमार प्रतीक ने बताया कि बीते वर्ष जुलाई में पुलिस द्वारा जब्त वाहनों की नीलामी कराई गई थी, इसी बात का फायदा उठाते हुए आरक्षक ने दो अन्य आरोपियों के साथ मिलकर लोगो को जब्त वाहनों का नीलामी के नाम पर सस्ते दामो पर वाहन दिलाने की बात कही गई थी, तीनो आरोपियों ने अलग-अलग लोगो से करीब 40 लाख 60 हजार रुपये की ठगी की है, इतना ही नही आरोपियों ने नीलामी की फर्जी सूचना पत्र भी बनवाया था, जिसे दिखाकर धोखाधड़ी के वारदात को आसानी से अंजाम दिया जा रहा था.
जब कुछ दिनों तक थाने में खड़े जब्त वाहनों की नीलामी नही हुई तो वाहन का पेमेंट कर चुके लोग ब्यौहारी थाने पहुंच गए, जहां मामले का खुलासा हुआ कि जो वाहन थाना परिसर में खड़े है..उनकी नीलामी ही नही होनी है..ऐसे में करीब 5 से ज्यादा लोग ठगी के शिकार हो गए, आरक्षक विष्णू बागरी ने थाने में खड़े वाहनों को दिखाया था और आरोपी रोहित सोनी और उसकी पत्नी सुषमा के खाते में पैसे का ट्रांजक्शन हुआ था..फिलहाल इस मामले में आरोपी आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है, वही तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड