Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय म.प्र. सरकार द्वारा धार में पोषण माह के अन्तर्गत स्वस्थ बालक स्पर्धा के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन आँगनबाड़ी केन्द्रों पर किया गया। पर्यवेक्षक श्रीमती गेंदा बघेल के निर्देशन में इस स्पर्धा के अन्तर्गत ऑगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 32 पर उत्सव के रूप में मनाया गया। 0 से 6वर्ष के स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा के आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पत्रकार श्री ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की सहभागिता प्राप्त हुई। जिसमें श्री त्रिपाठी ने प्रतियोगिता में स्वस्थ पाये गये बच्चों को उनकी रैकिंग के अनुसार ऑगनबाड़ी केन्द्र पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार खिलौने के रूप में दिये गए। इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने बताया कि स्वस्थ बालक स्पर्धा कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस को यह संदेश देना है कि बच्चे के सही शारीरिक और मानसिक विकास के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार के साथ स्वच्छता और बच्चे की वृद्धि निगरानी भी बहुत जरूरी है। शारीरिक रूप से कमजोर बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण वह बार बार बीमारी पड़ेगा और अपने साथ के बच्चों से पीछे रह जाएगा। इस स्पर्धा के माध्यम से ऐसे बच्चों के माता-पिता को बच्चों की विशेष देख-भाल के लिए प्रेरित करना भी रहा है, जिनके बच्चें अपेक्षाकृत कमजोर है। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सविता ठाकुर व सहायिका रोहिणी व्यास सहित बच्चे व मातृशक्ति भी मौजूद रही।