मोतिहारी में कुल्हाड़ी से काटकर युवती को मार डाला
प्रेमी पर हत्या का आरोप
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना क्षेत्र से एक युवती की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है. घटना मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव की है.मृतका मधुबन निवासी बतायी जाती है और उसकी उम्र 19 साल के करीब है. पुलिस के अनुसार युवती अपनी नानी के घर रह रही थी. हत्या के पीछे की वजह पूर्व का प्रेम प्रसंग सामने आ रहा है. युवती के हत्या का आरोप उसके पूर्व प्रेमी पर मृतका की नानी और उसकी बहन ने आरोप लगाया है.घटना के संबंध में मृतका की नानी ने बताया कि मेरी नतनी मेरी सेवा करने के लिए मेरे पास रहती थी. मेरा बेटा और बहू भूटान में रहते हैं, इसलिए वह मेरे पास रहती थी. इसी बीच पड़ोस के ही रहने वाले चुन्नू राम से उसको प्रेम हो गया.
नानी ने आगे बताया कि गांव में ही पंचायती कर मामले को शांत करा दिया गया, लेकिन चुन्नू लगातार धमकी दे रहा था कि अगर हम से शादी नहीं करोगी तो जान से मार देंगे. इसी बीच युवती सभी को खाना खिलाकर दरवाजे पर निकली और लापता हो गई. उसकी खोजबीन करने के लिए निकली. लगभग दो बजे लौटी तो उसका दुपट्टा दरवाजे पर था और खून से लथपथ उसका शव घर पर पड़ा था.
"एक युवती की हत्या कुल्हाड़ी से काट कर की गई है. युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.घटना की जांच की जा रही है."- सुबोध कुमार,पकड़ीदयाल डीएसपी।