कटनी में घरेलू विवाद में पति ने पीट-पीट कर दी पत्नी की हत्या
एनकेजे पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी के एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुहला में बीती रात पति ने पत्नी की घरेलू विवाद के कारण पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था जिसे एनकेजे की पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।
एडिशन एसपी संतोष डहेरिया ने बताया की रात करीब साढ़े 3 बजे की बताई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि जिस समय घटना हुई उसे समय घर में पति-पत्नी के अलावा और कोई मौजूद नहीं था। बच्चे भी गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस देखने के लिए गए हुए थे। वारदात की जानकारी मिलने के बाद एनकेजे पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मृतिका की लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की जांच पुलिस कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस ने यह भी बताया की एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुहला निवासी पंडा कोल ने अपनी पत्नी सीता कोल उम्र 38 वर्ष की किसी घरेलू विवाद को लेकर पीट पीट कर हत्या कर दी। घटनास्थल की जांच एवं मृतिका के शरीर की जांच करते हुए पुलिस के द्वारा यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि विवाद के बाद पति ने पत्नी को बेरहमी से पिता अत्यधिक मारपीट किए जाने के कारण ही महिला की मौत होना प्रतीत हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में एनकेजे पुलिस ने हत्यारे पति को अरेस्ट कर पूरे मामले की जांच कर रही है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड