CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, नशे की हालत में कुछ युवकों द्वारा एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से बिना किसी बात के झगड़ा कर चाकू मारने का मामला सामने आया है। घायल को उनके सहयोगीयों के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ युवक का इलाज जारी है। जबकि हमलावर युवक फरार है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है।
घायल के साथियों ने बताया  कि अभय उपाध्याय अरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स कंपनी में चिकित्सा प्रतिनिधि के तौर पर काम करतें है और प्रतिदिन की तरह डाक्टरों से मिलने के लिए निकले थें इसी दौरान अभय उपाध्याय बरगवा स्थित किसी डिस्पेंसरी डॉक्टर से मिलने गया था और वहा से वापस हो था उसी समय कुछ युवकों की बाइक से थोड़ी टक्कर हो गई और युवकों ने बात विवाद शुरूकर युवक पर दनादन चाकू से हमला कर दिया जिससे युवक की जाँघ पर दो चाकू के घाव लगे है। घटना के बाद युवक कों इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल लाया गया जहाँ पर युवक का उपचार जारी है। घायल युवक ने पुलिस कों शिकायत देकर अज्ञात युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है।