Curated by – Navin Mehar | CITYCHIEFNEWS

धार, महू लोकसभा क्षेत्र सांसद छतर सिंह दरबार द्वारा भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास शर्मा खरसोड़ा को जनपद पंचायत तिरला विकासखंड का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
विकास शर्मा के सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पं विश्वास पांडे,किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश जाट, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक लाखन सिंह नवासा,मंडल अध्यक्ष मुन्ना लाल पटेल,डॉ अमृत पाटीदार, नारायण सिंह चौधरी, शांतिलाल शर्मा,गणेश पटेल,राजू राठौर, गिरीश गेरेना, नवदीप सिंह चौहान, खेमराज लववंशी, इंदर लाल पटेल,विक्रम पटेल कृष्णा पटेल  हरीश रघुवंशी प्रकाश कामदार सहित अनेक लोगों ने बधाई दी।