CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, दमोह श्री दिगंबर जैन पुत्री शाला 1925 से दमोह नगर के आसाटी वार्ड नंबर 2 में संचालित है यहां प्राइमरी से लेकर मिडिल तक  सभी धर्म के बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं । शाला समिति के लोगों ने पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी  को एक आवेदन दिया जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि 14/03 /20 25 की प्रातः 8:00 बजे शाला  समिति को सूचना मिली कि विद्यालय के ऊपर वाले हाल  को जैन नन्हे मंदिर समिति द्वारा गिराया जा रहा है । जिसमें कक्षा छठवीं सातवीं आठवीं की कक्षाएं संचालित होती हैं इस हाल को वाचनालय एवं मध्यान भोजन के लिए उपयोग किया जाता है। श्री दिगंबर जैन नन्हे मंदिर समिति दमोह के द्वारा न तो कोई सूचना शाला समिति को दी गई और नाही कोई संपर्क किया  और हाल को गिराना प्रारंभ कर दिया गया।  इस संबंध में  शाला समिति ने दमोह कोतवाली नगर निरीक्षक को आवेदन दिया जिसमें बरसों पुराना शाला रिकॉर्ड पांच सीलिंग फैन 1000 पुस्तक गोदरेज पेटीयां और 600 बच्चों का बैठने का फर्नीचर आदि गोल करने  शाला समिति ने आरोप लगाते हुए दमोह कोतवाली नगर निरीक्षक से जांच कर दोषी पाए जाने पर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है। जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक दमोह को आवेदन दिया है।