CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत जिले में जिले में "एक पेड़ मां के नाम" थीम पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में डी.एफ.ओ. एम.एस. उइके के सफल मार्गदर्शन में "एक पेड़ माँ के नाम" पौधरोपण श्रृखला के अंतर्गत विभन्न वनपरिक्षेत्रों में पौधरोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

वन परिक्षेत्र दमोह

वन मण्डल अधिकारी  उइके ने वन परिक्षेत्र दमोह अंतर्गत बीट हथनी में आर.एफ.109 में अपनी माँ के नाम पौधा रोपण किया, इसी श्रृखला में वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रम चौधरी द्वारा भी पौधरोपण किया गया।

वन परिक्षेत्र तेन्दूखेडा

उप वन मण्डल अधिकारी तेन्दूखेड़ा प्रतीक दुबे एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी तेन्दूखेड़ा के मार्गदर्शन में खकरिया बीट आर.एफ. 172 में वन कर्मचारियों एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति में पौधा रोपण किया गया। इसी श्रृखला में वन परिक्षेत्र तेन्दूखेड़ा अंतर्गत अन्य वनक्षेत्रो में भी वृक्ष लगाकर पौधरोपण किया गया।

वन परिक्षेत्र तारादेही

उप वन मण्डल अधिकारी तेन्दूखेड़ा प्रतीक दुबे के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी तारादेही देवेन्द्र गुर्जर के द्वारा जामुन बीट आर.एफ. 223 में वन कर्मचारियों एवं ग्रमीणों की उपस्थिति में पौधरोपण कार्य सम्पन्न किया गया।

वीरांगना दुर्गवति टाईगर रिर्जव सिंगौरगढ़ अंतर्गत

बीट दानीताल में हुआ वृक्षरोपण कार्य

सिंगौरगढ अंतर्गत बीट दानीताल में कार्यवाहक वनक्षेत्राल श्री कुरैशी एवं वनपाल लईक शहजाद तथा अन्य वन कर्मियों के द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अंतर्गत पौधरोपण कार्य किया गया है। इसी श्रृखला में वन परिक्षेत्र सिंग्रामपुर, हटा, सगौनी, तेजगढ़ एवं झलौन में अलग-अलग वनक्षत्रों में पौधरोपण किया गया है।