कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक
विधानसभा के वचन-पत्र के लिए संभागीय प्रभारी ने कांग्रेसियों से मांगे सुझाव
शाजापुर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रंिसह बंटी बना के निवास पर गुरूवार को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व केबिनेट मंत्री व संभागीय प्रभारी सज्जनसिंह वर्मा भी शामिल हुए। जिसमें उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव-2023 के लिए जारी होने वाले वचन-पत्र के लिए सभी से सुझाव मांगे।
बैठक के दौरान श्री वर्मा ने सभी कांग्रेसियों को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुट जाने और एकजुटता के साथ कांग्रेस की रीति-नीति को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया ताकि इस बार कांग्रेस सत्ता में आकर भाजपा के झूठ के जाल से बाहर निकल सके। इसके लिए तैयार होने वाले वचन-पत्र के बारे में भी उन्होंने कांग्रेसियों से सुझाव मांगे। जिस पर सभी ने अपनी ओर से सुझाव श्री वर्मा को दिए। श्री वर्मा ने कांग्रेसियों से कहा कि हमारे पास ज्यादा समय नहीं है।
यदि हमारी घोषणाएं और योजनाएं जनता के बीच जाएंगी तो हम जनता के बीच बेहतर छबि बना पाएंगे। उन्होंने सभी से वचन-पत्र के लिए सुझाव आमंत्रित किए। जिस पर उपस्थित कांग्र्रेसियों ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयार होने वाले वचन-पत्र के लिए अपने सुझाव दिए। इनमें से महत्वपूर्ण बिंदुओं को वचन-पत्र में शामिल किया जाएगा। बैठक में जिला प्रभारी प्रकाश शास्त्री, सहप्रभारी मकसूद अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्मिता सोलंकी, किसान कंाग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मटोलिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंकित अंबावतिया, कमल चौधरी, कमल मालवीय, सेवादल जिलाध्यक्ष कैलाश उपलावदिया, गुलाना ब्लॉक अध्यक्ष हिरेंद्रसिंह जादौन, अकोदिया ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मेवाड़ा, विजेंद्र पाटीदार, सीताराम पवैया, रचना जैन, भोजराज पंवार, कमरूद्दीन मेव, आजाद खान, शादाब खान, साजिद खान, दिनेश नायक, विकास सिसौदिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोविंद शर्मा ने दी।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड