CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर खासकर बेटियों, महिलाओं और युवा के बीच-एक साथ बेहतर इंटरनेट विषय पर आयोजित कार्यक्रम विधायक हटा उमादेवी खटीक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल की गरीमामयी मौजूदगी में संपन्न हुआ। शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय (पी.जी.कॉलेज), दमोह के सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में अपर कलेक्टर मीना मसराम ने अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया।
सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर हटा विधायक उमादेवी खटीक ने उपस्थित बेटियों-महिलाओं को सम्बोधित करते हुये कहा साइबर सेल सुरक्षा आयोजन कार्यक्रम बहुत अच्छा कार्यक्रम है, इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम बहुत आवश्यक है। जब हम घर से बाहर निकलते हैं, हमें कई परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, हमें जागरूक होना पड़ेगा, महिलायें तो जागरूक रहती है, हमारे आने वाली पीढ़ी, हमारी बेटियां इनको भी जागरूक होने की आवश्यकता है।
विधायक खटीक ने कहा दूरसंचार से जुड़कर मोबाइल के माध्यम से हम हर प्रकार के कार्य कर लेते हैं, हमको यह नहीं मालूम होता है हम उसमें दुरूपयोग  भी कर रहे है और सदुपयोग भी कर रहे हैं, जो आज यहां समझाया गया है महिलाओं को बच्चियों को बहुत अच्छी जानकारी दी गई है, यह कार्यक्रम स्कूल कॉलेज के साथ ब्लॉक स्तर भी आयोजित किये जायें जिससे आमजन भी जागरूक हो सकें और हमारे जो ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इंटरनेट उपयोग में जागरूकता आएगी, निर्भय होकर इंटरनेट का उपयोग कर पायेंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल ने कहा साइबर सेल सुरक्षा यह कार्यक्रम लगातार चल रहा है, अवेयरनेस कार्यक्रम है, हमारी बेटियों को अवेयरनेस किया जा रहा है, इस संबंध में जानकारी आज साईबर सेल की टीम द्वारा दी गई है। उन्होंने कहा विगत दिनों में केएन कालेज गई थी वहां पर बेटियों को लिये कार्यशाला आयोजित की गई थी कि रोजगार के मामले में बेटियां कैसे आगे बढ़ सकें, आज में केन्द्र और राज्य शासन को धन्यवाद देती हूं कि यह कार्यशाला महिलाओं के लिये रखी गई है। ग्रामीण क्षेत्र में देखा गया है कि मोबाइल हम रख तो लेते हैं लेकिन यह हमें समझ में नहीं आता कि इसमें क्या उपयोगी है और क्या अनुपयोगी है।

उन्होंने खासतौर पर बेटियों से कहा अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर, यह सब वेबसाइट पर ना डालें, यह सब जो सुरक्षित वेबसाइट हैं, उनका ही उपयोग करें। बेटियों के लिये शिक्षा में मोबाइल उपयोगी है लेकिन में कहना चाहती हूं कि अपनी पर्सनल जानकारी वेबसाईट पर ना डालें। भारत सरकार की कुछ वेबसाईट है, उनका उपयोग कर सकते हैं, जिस पर हमें अच्छी जानकारियों आसानी से मिल सकती है, उन वेबसाईटों का हमें उपयोग करना चाहिये। देखा गया है कुछ महिलायें रील्स आदि का उपयोग करते करते
अनुपयोगी साईट पर चली जाती है, इससे हमें बचना चाहिये। बच्चे यदि मोबाईल देख रहे हैं तो मातायें-बहिनें एक बार जरूर देखें की बच्चे देख क्या रहे है। ऑनलाईन पढ़ने वाले बच्चों के मोबाईल जरूर देखना चाहिये।
साईबर सेल प्रभारी टीआई रचना मिश्रा ने बताया आज गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में इंटरनेट दिवस के उपलब्ध में आयोजित कार्यशाला में सुरक्षित इंटरनेट के लिए इंटरनेट से कैसे सुरक्षित रहें, कार्यशाला आयोजित की गई थी, बच्चियों को बताया गया है, खासकर महिलाओं को भी बताया गया है, वीडियो दिखाया गया है, जो सेफ्टी के लिए था महिलाओं के लिए बताया गया है कि किस तरह वह सोशल मीडिया का उपयोग करें। साइबर क्राइम से सुरक्षित रहे, सोशल मीडिया के माध्यम से नए-नए फ्रेंड्स बनाते हैं अनजान लोगों से बात करते हैं, महिलायें कई बार फोटो शेयरिंग कर दी जाती है और वह बाद में ब्लैकमेलिंग या किसी भी अन्य साइबर क्राइम का शिकार हो जाती है, इसके संबंध में हमारी पूरी टीम द्वारा बताया जा रहा है और वीडियो के माध्यम से दिखाया जा रहा है, जैसे कि हेल्पलाइन नंबर 1930 का उपयोग करें। अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल को लॉक करके रखें, कैसे प्राइवेट ऑप्शन का यूज करके अपनी निजी जानकारी को पर्सनल रखें यह सारे ऑप्शन के बारे में बताया गया है। अभी जो वर्तमान में अपराध चल रहा है शोषण हो रहा है, वीडियो के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से किस तरीके से सुरक्षित रखना है, सेफ्टी के क्या-क्या पॉइंट है, इसके बारे में डिटेल से जानकारी दी गई है। इस अवसर पर टीआई रजनी शुक्ला ने भी सुरक्षित इंटरनेट के बारे में अपने विचार रखे।
साईबर क्राईम टीम के सौरभ टंडन ने बताया 11 फरवरी को सेफ इंटरनेट दिवस पर साईबर टीम के द्वारा सुरक्षित इंटरनेट के बारे में जानकारी दी है, उसमें अपने पासवर्ड को कैसे सुरक्षित रखना है, कैसे पासवर्ड बनाना है, कैसे QR के माध्यम से, कैसे आपको अवेयर रहना है, अपनी फेसबुक प्रोफाइल को कैसे सुरक्षित  रखना है, इसके बारे में जानकारी सभी को दी हुई है, यह भी बताया है ,सेफ रहे  है, सुरक्षित रहे जो फेक साइड है, उनको कैसे जानना है, कौन सी फेक है कौन सी ओरिजिनल साइड है , उनको समझकर उपयोग करना है, सतर्क रहें सुरक्षित रहें यही हम लोगों का नारा है। कार्यक्रम के दौरान दीक्षा राय ने इंटरनेट के बारे में अपनी बात रखते हुये हमेशा पॉजीटिव्ह सोच रखने की बात कही। कार्यक्रम को दुर्गेश मिश्रा ने भी सम्बोधित किया और सुरक्षित साईबर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके पूर्व जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दमोह योगेन्द्र सिंह ठाकुर तथा सुरक्षित इंटरनेट प्रस्तावना पर व्याख्यान डी.आर.एम. महक खोसला ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के संचालन व उद्घोषक प्राचार्य नूतन पटैरिया ने किया। आभार ई-गर्वेनेंस मैनेजर महेश अग्रवाल ने व्यक्त किया।