खुटा टोला आर टी ओ चेक पोस्ट के सामने बंगाली द्वारा संचालित किया जा रहा अवैध क्लिनिक
न कोई डिग्री न कोई डिप्लोमा बन गया डाक्टर कई मरीजों की ले चुका है जान, पैसों की दम पर करता है मामला रफा दफा
CURATED BY – YASHPAL SINGH JAT | CITYCHIEFNEWS
अनुपपुर, अनुपपुर के जैतहरी ब्लॉक के खुटाटोला ग्राम में आर टी ओ चेक पोस्ट के ठीक सामने बंगाली संचालित करता है अवैध क्लिनिक बंगाली के पास न ही कोई डिग्री है न ही कोई क्लिनिक संबंधित कागजात फिर भी सालो से का रहा इलाज , बंगाली कई बार मरीजों की जान से खेल चुका है और मरीज के परिजनों को पैसा दे कर उनका मुंह बंद करवा देता है बंगाली को प्रशासन का कोई दर नही है बंगाली से बात करने पर बंगाली का कहना होता है जिसको जो करना है कर ले मेरा कुछ नही बिगड़ सकते मेरी बड़े बड़े अधिकारियों से सेटिंग है मै सबको पैसा पहुंचाता हु बंगाली द्वारा इतनी बड़ी बात का कोई तो मतलब जरूर है और सैयद बड़े बड़े अधिकारी बंगाली के सिस्टम में है इसलिए बंगाली पर कार्यवाही नही हो पा रही ,बंगाली अपने क्लिनिक में दवाओं का जखीरा भी रखे हुए रहता है जिसमे कई दवाएं देश में पूरी तरह प्रतिबंधित है , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अवधिया जी को बंगाली के बारे में जानकारी सिटी चीफ अनुपपुर ब्यूरो द्वारा दी गई है और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की तरफ से बंगाली पर कार्यवाही का आश्वासन भी दिया गया है अब देखिए की इस फर्जी डाक्टर पर कब कार्यवाही होगी और क्या कार्यवाही उपरांत ये दुबारा क्लिनिक संचालित करता रहेगा या इस पर सक्त कार्यवाही करते हुए इसे जेल भेजा जाएगा।