मैं पुलिस कि कार्यप्रणाली को काफी हद तक समझती हूं-श्रीमती अनुभा
आगामी त्यौहारों को लेकर थाने में आयोजित हुई शांति समिती कि बैठक
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर पुलिस थाना लालबर्रा में 1 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शांति समीति कि बैठक आहूत हुई जिसमें मुख्य रूप से श्रीमती अनुभा मुंजारे विधायक बालाघाट,सजंय बारासकर तहसीलदार लालबर्रा,श्री अनीश खान सरपंच पांढ़रवानी व विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत बालाघाट,श्री झामसिंह नागेश्वर जिला पंचायत सदस्य, किशोर पालीवाल जनपद पंचायत उपाध्यक्ष,अधि.श्री आनंद बिसेन सरपंच कजंई,कन्हैया चौहान भाजपा मंडल अध्यक्ष खमरिया, हेमंत नायक थाना प्रभारी लालबर्रा सहित अन्य लोगों कि उपस्थिति में बैठक प्रारंभ हुई जिसमें उपस्थित सभी लोगों से आगामी त्यौहारों को लेकर विचार-विमर्श किया गया जिसमें किसानों का पोला पर्व,नारबोद, फुलेरा, गणेश चतुर्थी प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक,ईद सहित अन्य त्यौहार शामिल रहे हैं जिसको लेकर उपस्थित लोगों ने अपने अपने सुझाव दिए तथा थाना प्रभारी ने सुझाव को अमल पर लाने कि बात कही वहीं उपस्थितों ने शहर कि यातायात व्यवस्था को लेकर भी अपनी बात रखी गई है।
वहीं शांति समीति कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस प्रशासन और जनता यह एक ऐसा रिश्ता है जब तक हम आपस में मिलेंगे नहीं सामंजस्य बढ़ाएंगे नहीं तब तक हम ना अपने अधिकारों को प्राप्त कर पाएंगे ना कानून को समझ पाएंगे ना कानून कि रक्षा कर पाएंगे और ना ही कानून के अधिकारों को प्राप्त कर पाएंगे इसलिए बहुत जरूरी है कि हम आपस में सामंजस्य बैठाके कम करें और जहां तक मेरी बात है आप लोग मुझे जानते हैं मैं खुद एक थानेदार की बेटी हूं मेरे पिताजी पुलिस अधिकारी थे और थाने में ही खेलते कूदते बड़ी हुई मै पुलिस विभाग से मेरा बहुत गहरा नाता रहा है बचपन से आज तक ही है इसलिए मैं पुलिस की कार्य प्रणाली को काफी हद तक समझती हूं कहीं जब कुछ गलत होता है तब बोलती हूं लेकिन कभी-कभी अधिकारी लोग भी दिक्कतों में आ जाते हैं हमको ऐसा लगता है कि हमारे साथ गलत कर रहे हैं क्योंकि वह अपने नियमों में बंधे रहते हैं पर हम अपेक्षा यही करते हैं कि न्याय संगत कार्रवाई हो और किसी भी की नि:अपराध व्यक्ति पर कभी कोई ऐसा कानूनी पचड़ा पड़े सहित अन्य और बातें श्रीमती मुंजारे द्वारा अपने उद्बोधन दौरान कही गई है।
वहीं थाना प्रभारी श्री हेमन्त नायक ने उपस्थित लोगों से सहयोग कि बात करते हुए कहे कि हमारा हर बार यह प्रयास रहता है कि त्यौहार के पहले ऐसी व्यवस्था बन जाए कि सभी त्यौहार शांति रूप से हो सके सबके त्यौहार की एक गरिमा होती है उनकी गरिमा बनी रहे और हम उनको समुचित व्यवस्थाएं पुलिस प्रशासन के ओर से होना है प्रशासन के तरफ से होना है और दूसरी जो एजेंसी है ग्राम पंचायत है जनपद पंचायत है सभी लोग समय-समय पर सुविधाएं उपलब्ध करवाते हैं और लालबर्रा की परंपराएं भी रही है हमेशा यहां शांति रूप से हर त्यौहार होते हैं किसी भी समुदाय के हो जहां तक हम मानते हैं थानेदार हम बाद में हैं पहले नगर के एक नागरिक हैं तब हम इस थाने को चला पाएंगे और नगर के लोगों से रूबरू हो पाएंगे हम तो इंटरेस्ट होते रहते हैं गांव के सभी लोगों से बात करते रहते हैं यह बात भी सही है पहले भी हमने यह बताया है हम कुछ नहीं कर सकते भले ही इस सीट पर बैठे हैं हम तभी सब कुछ है जब आप लोग हमारे साथ हैं क्योंकि आप लोगों के साथ हजारों लोगों की भावनाएं आपके साथ है सहित अन्य और भी बातें श्री नायक द्वारा कही गई जिसका सभी लोगों ने समर्थन किया है।
वहीं इस दौरान विरेन्द्र बनवाले सरपंच ग्राम पंचायत पनबिहरी, दिलीप टेम्भरे सरपंच प्रतिनिधि, श्रीमती पुष्पा नागेश्वर सरपंच ग्राम पंचायत बकोड़ा,श्री बी आर ढबाले सरपंच ग्राम पंचायत बम्हनी, हेमंत कटरे सरपंच ग्राम पंचायत गणेशपुर,सेवन काटेकर सरपंच बल्हारपुर,बालकृष्ण पंचेश्वर जनपद सदस्य प्रतिनिधि, सजंय अग्रवाल, शैलेष केकती विधायक प्रतिनिधि,गिरीश पाठक, नितिन साखला, प्रशांत जैन, अफसर कुरैशी, अय्युब भारती,नईम रंगरेज, सहित अन्य और भी लोग उपस्थित रहे हैं।