CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, लालबर्रा थाना के ग्राम  पंचायत धारावासी के काली टोला में पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।पुलिस थाना लालबर्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गत 25 सितंबर की शाम की है, पुलिस को देर शाम घटना की सूचना परिजनों से मिलने पर लालबर्रा पुलिस धारावासी पहुंची,जहां मदनलाल करसरपे की पत्नी श्रीमती कविता करसरपे का रक्त से लथपथ शव मिला।विदित हो कि रात हो जाने से ललाबर्रा पुलिस द्वारा,अग्रिम कार्यवाही नहीं की जा सकी। जिसके चलते पूरी रात पुलिस, घर में पहरा देती रही और 26 सितंबर की दोपहर 12 बजे वारासिवनी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)
अभिषेक चौधरी,लालबर्रा थाना प्रभारी हेमंत नायक और एफएसएल टीम ने बारिकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया। जहां पुलिस को रक्त से सनी एक कुल्हाड़ी मिली। चूंकि महिला के सिर पर गंभीर घाव होने से ऐसी आशंका है कि पति मदनलाल कारसर्पे ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की और उसके बाद वह फरार हो गया।    
       फिलहाल 26 सितंबर की दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक तक घटनास्थल पर चली कार्यवाही के उपरांत पुलिस ने शव बरामद कर शव विच्छेदन हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा भिजवाया गया। जहां शव का विच्छेदन चिकित्साधिकारी डॉ.शुश्री ऋतु धुर्वे द्वारा किया गया।और 
शव परिजनों कों सौंप दिया है। मृतका कविता के चाचा गणपत ठाकरे ने बताया कि कुल्हाड़ी से बेटी की हत्या की गई है और हत्या के बाद से आरोपी फरार है। 
         वहीं लालबर्रा थाना प्रभारी हेमंत नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 सितंबर की शाम पुलिस को धारावासी में एक घर में महिला की लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद घटनास्थल पहुंचे। जहां प्रारंभिक तथ्य के आधार पर हत्या प्रतित होने पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जिसमें फरार आरोपी पति की तलाश के लिए दो पुलिस के दो दल
तलाशी अभियान में जुटे है।
    बताया जाता है कि ग्राम पंचायत धारावासी निवासी मदनलाल कारसरपे और पत्नी कविता का एक पांच साल का बेटा है। जब वह गत 25 सितंबर की शाम शाला से छुट्टी होने के बाद घर लौटा तो घर का दरवाजा बंद था। जिसके आवाज लगाए जाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने आवाज दी, लेकिन अंदर से आरोपी मदनलाल नहीं खोल रहा था। जिसके बाद,मृतिका का देवर रामकलेश कारसरपे कच्चे मकान की छत की कवेलु निकालकर देखा तो अंदर मृतिका महिला कविता कारसरपे लहुलुहान हालत में पड़ी थी। इसी दौरान आरोपी पति मदनलाल पीछे का दरवाजा खोलकर फरार हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना लालबर्रा पुलिस को दी गई। बताया जाता है कि घटना से पहले पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद आवेश में आकर मदनलाल ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी कविता के सिर पर हमला कर दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जो काफी देर तक मृत पत्नि के शव के पास बैठा रहा। जब स्कूल से बच्चे के आने और दरवाजा खोलने की आवाज आने लगी और मोहल्ले वासियों को इसकी जानकारी लगी तो वह पिछले दरवाजे से फरार हो गया।बहरहाल लालबर्रा पुलिस द्वारा कथित आरोपी मदनलाल कारसरपे के खिलाफ ग्राम धारावासी निवासी 25 वर्षीय प्रार्थिया श्रीमती श्यामवती पति रामकलेश कारसरपे जाति गोवारी की रिपोर्ट पर ललाबर्रा पुलिस द्वारा मर्ग कायमी के बाद कथित आरोपी मदनलाल करसरपे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 103(1)के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामलें की जांच ललाबर्रा थाना प्रभारी हेमन्त नायक द्वारा की जा रही है।
इनका कहना
आज दोपहर ग्राम धारावासी निवासी श्रीमती कविता करसरपे का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा लाया गया जहां मेरे द्वारा शव का परीक्षण कर शव का विच्छेदन किया गया।प्रथम दृष्टया एवं लघु चिकित्सा रपट के आधार पर मृतिका के सर और गले में किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है और रक्त अधिक बहने से महिला की मौत हुई है।
डॉ.ऋतु धुर्वे
चिकिसाधिकारी,लालबर्रा