Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, शहडोल जिले बुढ़ार नगर में एक साथ सैकड़ो फुटपाथी व्यापारी बेरोजगार हो गए..दरअसल बुढ़ार में रेलवे स्टेशन के दोनो ओर रेलवे के जमीन पर साप्ताहिक बाजार और सब्जी मार्केट लगा रहे थे..लेकिन रेलवे ने अपनी जामीन खाली करवा ली और रोजी-रोटी की आस में बैठे सैकड़ो लोग बेरोजगार हो गए..

इस मामले को लेकर आरपीएफ थाना प्रभारी ने बताया कि बीते कई सालों से हाट-वाजार और सब्जी मार्केट लगाया जा रहा है, बाजार में भींड़ होने के कारण लोगो का ट्रेन मिस हो जाता है, इतना ही नही रेलवे के जमीन में बाजार की बैठकी भी नगर परिषद वसूल रही है..ऐसी जानकारी भी सामने आ रही थी..ऐसे हालातो को देखते हुये आरपीएफ ने यह कार्रवाई की है..

वर्ष से भी ज्यादा वक्त से रेलवे के जमीन पर बाजार लगा रहे व्यापारियों का कहना कि रेलवे ने तो हटा दिया..लेकिन अब वो रोजी-रोटी कमाने के लिए कहा जाए, नगर परिषद ने भी जमीन और स्थान नही दिवा। रेलवे के कर्रवाई के बाद कई व्यापारी सड़क पर आ गए..