CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी के कुठला थाना क्षेत्र में हरदुआ ग्राम के समीप भीषण हादसा हो गया इस हसदे में दमोह से आ रहे एक ट्रक ने ट्रैवलर मिनी बस को सीधी टक्कर मार दी जिससे एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए और घटना स्थल पर हड़कंप और अफरा तफरी मच गई। वही इसकी सूचना मिलते ही मौके पर कुठला थाने की पुलिस पहुंच गई और सभी घायलों को मिनी बस से  बाहर निकाल जिला अस्पताल भिजवाया गया है वही मिनी बस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया की कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरदुआ के समीप आज एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई। जिसमें दमोह से कटनी की तरफ जा रहे ट्रक ने सामने की दिशा से आ रही ट्रैवलर में सीधी टक्कर मार दी। घटना में ट्रैवलर (मिनी बस) सवार 18 लोगो में से लगभग 13 लोग दर्शनार्थी घायल हो गए हैं। जिसमें ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। ट्रैवलर की भिड़ंत इतनी भयानक थी कि ट्रैवलर में सवार चालक हादसे के बाद वाहन के अंदर ही फस गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने किसी तरह ट्रैवलर के चालक को वाहन के अंदर से बाहर निकाला। पुलिस के द्वारा सभी घायलों को शासकीय जिला अस्पताल कटनी भिजवाया जा रहा है। सभी घायलों का जिला अस्पताल जारी है।