Curated by – Navin Mehar | CITYCHIEFNEWS

धार, आजादी के अमृत महोत्‍सव और शिव के प्रिय सावन और पुरुषोत्‍तम माह के पुण्‍य अवसर पर शहर में दूसरे वर्ष भी ऐतिहासिक लाड़ली बहना राष्‍ट्र धर्म तिरंगा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस अनूठे आयोजन में 12 ज्‍योतिर्लिंगों व 4 तीर्थ व पवित्र नदियों के जल से धार विधानसभा के 76 स्‍थानों से एक साथ कावड़ यात्रा निकाली गई। इसमें लगभग 1 लाख श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। इस अनूठे धार्मिक आयोजन ने पूर्व जिलाध्‍यक्ष यादव के कद को भी बढ़ाया है। खासतौर पर तिरला से लेकर पीथमुपर तक निकाली गई एक साथ कावड़ यात्रा में उमड़ी भीड़ ने राजीव यादव की विधानसभा चुनाव की दावेदारी को मजबूत किया है। जिसे संगठन के लिए भी आने वाले वक्‍त में नकारना मुश्किल हो सकता है।

कावड़ यात्रा में मातृशक्ति ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। धार शहर में लालबाग से कावड़ यात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। इस यात्रा में मातृशक्ति हाथों में तिरंगा थामेे चल रही थी। साथ ही पावन तीर्थ से लाए गए जल से भगवान धारनाथ का अभिषेक किया गया। इस यात्रा में शिवभक्‍तों के जमावड़े ने विश्‍व रिकार्ड बनाया है। यह कीर्तिमान करने वाले पूर्व जिलाध्‍यक्ष राजीव यादव एक मात्र ऐसे नेता बन गए है, जिन्‍होंने यह विश्‍व रिकार्ड अपने नाम किया है। इससे धार ही नहीं‍ बल्कि प्रदेश में धार को नई को पहचान मिली है। साथ ही धार की कावड़ यात्रा के नाम पर यह विश्‍व रिकार्ड दर्ज हुआ है। संस्‍था ने आयोजन के दौरान पूर्व जिलाध्‍यक्ष यादव को यह उपलब्धि का प्रतिक चिह्न सौंपा।