औलियाकन्हार फिजिकल क्लब में लगेगी हाईमास्ट लाईटिंग
जनपद सदस्य हरिशंकर बनवारी ने अपने परफार्मेन्स मद से स्वीकृत किए साढ़े पांच लाख रुपए
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, पुलिस एवं सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं की मांग पर जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 के जनपद सदस्य हरिशंकर बनवारी (मुन्ना भैया) ने अपने परफार्मेन्स मद की राशि से औलियाकन्हार फिजिकल क्लब में त्वरित रुप से हाईमास्ट लाईटिंग की मंजूरी दी है। अब जल्द ही क्लब में हाईमास्ट लाईटिंग लगने से अलसुबह एवं शाम को प्रैक्टिस करने वाले युवाओं को काफी राहत मिल जाएगी और वे देर तक अपनी फिजिकल प्रैक्टिस को अंजाम तक पहुंचा पाएंगे।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत औलियाकन्हार अन्तर्गत औलियाकन्हार-बघोली मार्ग पर पिछले एक वर्ष से औलियाकन्हार फिजिकल क्लब संचालित है। इस क्लब में केन्द्रीय एवं मध्यप्रदेश पुलिस तथा सेना में भर्ती की इच्छा रखने वाले विकासखण्ड लालबर्रा ही नहीं अपितु विकाखण्ड से बाहर के भी प्रशिक्षणार्थी नियमित रुप से प्रैक्टिस के लिए सुबह-शाम आते है। युवाओं ने जनपद सदस्य श्री बनवारी को सौंपे अपने ज्ञापन में उल्लेखित किया है कि हम सभी आपके जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 के अन्तर्गत औलियाकन्हार फिजिकल क्लब ग्राम पंचायत औलियाकन्हार में फिजिकल की तैयारी करने नित प्रति सुबह-शाम आते है। सुबह एवं शाम को यहां पर अंधेरा रहता है, यह क्लब सुनसान क्षेत्र में भी स्थित है,जिससे डर की भावना विशेषत: बालिकाओं में हमेशा बनी रहती है।अंधेरा रहने से सुबह जल्दी भी नहीं आ सकते और शाम को अंधेरा हो जाने से जल्दी ही प्रैक्टिस समाप्त करनी पड़ती है। अत: यहां पर हाईमास्ट लाइट सहित स्ट्रीट लाइट की अत्यावश्यकता है। युवाओं के ज्ञापन पर त्वरित रुप से कार्यवाही करते हुए श्री बनवारी ने संबंधित अधिकारी को तत्संबंधी कार्यो का इस्टीमेट सह प्रस्ताव अतिशीघ्र प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अगले एक माह के अंदर ग्राउंड में हाईमास्ट लाइटिंग लग जाएगी।
इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए औलियाकन्हार फिजिकल क्लब के चेयरमैन ओपी बिसेन ने उन्हें आश्वस्त किया कि आप अपनी तैयारी नियमित रुप से जारी रखिए, आप लोगों को जहां जिस चीज की भी आवश्यकता होगी, उसे अतिशीघ्र पूर्ण किए जाने का प्रयास किया जाएगा। आपके पेयजल हेतु एक छोटी टंकी भी यहां पर अतिशीघ्र लगाई जा रही है। जनपद सदस्य को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्यत: मासूम टेम्भरे, निखिल गोन्दुड़े, अलका रहांगडाले, हर्षिता बाकलवार, आयुषी गुयेश्वर, प्रिंस अवधिया, तैबा अली, रेशमा बनवाले, मिथलेश ब्रम्हे, रितिक कटरे, इशांत ठाकरे, नितुल बालेश्वर, अभय बाहेश्वर, रागिनी चौधरी, रत्नासागर परिमल सहित अन्यान्य युवक-युवती शामिल रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड