आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य पंडाल को मिनी अस्पताल का रूप दिया गया
मतगणना स्थल पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, संसदीय क्षेत्र की मतगणना के दौरान अधिकारी कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों सहित मतगणना में तैनात लोगों के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने पालीटेक्निक परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सरोजनी जेम्स बैक के मार्गदर्शन में स्थानीय पालीटेक्निक परिसर में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तथा मरीज को त्वरित रूप से उपचार प्रबंधन के लिए बनाये गये स्वास्थ्य पंडाल को मिनी अस्पताल का रूप दिया गया। पंडाल में चार डाक्टर, स्टाॅफ नर्स, सपोर्ट स्टाॅफ की तैनाती की गई। जिसमें जीवन रक्षक उपकरणों मसलन ई.सी.जी. सुविधा, आक्सीजन कंसन्टेटर, शुगर, बी.पी. की जांच, त्वरित रूप से दस्त प्रबंधन के लिए जीवन रक्षक तैयार ओ.आर.एस. घोल, जीवन रक्षक औषधियां जिसमें दिल की धड़कन का आसामान्य रूप से बढ़ना, अथवा बैचेनी में उपयोगी औषधियां की उपलब्धता सुनिश्चित की गई ।
भीषण गर्मी में मतगणना दौरान डियूटी पर तैनात एक कर्मी को अचानक दिल में बैचेनी घबडाहट की शिकायत होने पर ई.सी.जी. किया गया। डियूटी पर मुस्तैदी से तैनात डाॅ. राहुल जैन ने बताया कि संबंधित कर्मी बी.पी. का मरीज है दवा का सेवन न करने की वजह से उन्हे बैचेनी होने पर ई.सी.जी. किया गया। त्वरित रूप से मरीज को जिला चिकित्सालय में 108 एम्बूलेंस के जरिए रेफर किया गया। डाॅ. जैन ने बताया कि गर्मी की अधिकता के कारण 10 कर्मियों ने पेट दर्द, दस्त एवं कमजोरी के कारण इनका प्राथमिक उपचार किया गया। मतगणना स्थल पर बनाये गये मिनी अस्पताल में डाॅ. राहुल जैन, डाॅ. मधुर चौधरी, ए.एम.ओ. रामेश्वर पटेल, ए.एम.ओ. रजनीश जैन सहित नर्सिंग आफीसर रेशमा बी, सपोर्ट स्टाॅफ नरेन्द्र रैकवार, मनीष सोनी सुरक्षा कर्मी अजय अहिरवाल ने मुस्तैदी से अपनी सेवायें प्रदान की जा रही है।