CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, आज प.बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' महाविद्यालय शाजापुर मे जनभागीदारी समिति एवं महाविद्यालय प्रशासन द्वारा शाजापुर जिले से मा.श्री इन्दर सिंह परमार को उच्च शिक्षा मंत्री बनने पर आतिशबाजी कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई प्रेषित की । चुकी शाजापुर जिले का लिड कॉलेज होने के बावजूद नवीन भवन की आवश्य्कता, प्राध्यापको की कमी, नवीन पाठ्यक्रम की आवश्यकता, एवं अनेक छोटे बड़े विकास कार्य की आवश्यता है जो की अब शाजापुर जिले से ही उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार जी के बनने के बाद शाजापुर जिले के सभी महाविद्यालयों को विकास कार्यो मे प्राथमिकता मिलेगी यह यह अभिलाषा है इस अवसर पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विपुल कसेरा, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. एस. के.एस राठौर, डॉ. एस.के. तिवारी, डॉ. वि.पी. मीणा, सहित जनभागीदारी समिति के सदस्य राजेंद्र गवली, प्रमोद कुशवाह, शुभम ठाकुर, सावन सिंह दलोदिया, एवं दीपक वर्मा, रमेश चमन, राकेश सोलंकी, सहित महाविद्यालय के प्राध्यपकगण उपस्थित थे।