Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, शाजापुर जिले के दर्जनों वाल्मीकि समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासनिक अमले को एक ज्ञापन सौंपा।खंडवा में वाल्मीकि समाज की बहन गीता बाई पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी है जिसके समर्थन में शाजापुर जिले के वाल्मीकि समाज के लोग उतरे हैं और एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा और उसमें मांग की गई की खंडवा में पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठि हमारी बहन के समर्थन में उनकी सभी मांगे पूरी की जाए जिसमें सभी सफाई कर्मियों को परमानेंट किया जाए संविदा खत्म की जाए ऐसी कई मांगे हैं जिसको लेकर एक ज्ञापन वाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा और प्रशासनिक अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द हमारी और हमारी बहन की मांगे पूरी नहीं होती है तो हम उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासनिक अमले की होगी।