प्रभाग राजपुर (13 ग्रामो ) में आयोजित हुई अर्धवार्षिक आमसभा
नवीन कार्यकारणी का गठन और सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा
CURATED BY – RAVI SHIMLE | CITYCHIEFNEWS
अंजड़, क्षत्रिय कुशवाह समाज प्रभाग राजपुर (13 ग्रामो ) की अर्धवार्षिक आमसभा का आयोजन ग्राम उचावद में रखा गया।जिसमें प्रभाग राजपुर की नवीन कार्यकारणी का गठन तथा सामाजिक विषयों पर चर्चा एवं 1992 में अयोध्या गए कारसेवकों का सम्मान किया गया।आमसभा बैठक में प्रभाग से पधारे 13 ग्रामो के प्रतिनिधि, जिला प्रतिनिधि सहित सैकड़ों की संख्या में स्वजातीय बन्धुओं की उपस्थिति में प्रभाग राजपुर (13 ग्रामो) की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें सर्वानुमति से विजय गनवानी अंजड़ को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया।साथ ही कार्यकारणी में महामंत्री - किशोर मोगरे बड़वानी , उपाध्यक्ष - सुरेश कुशवाह सेंधवा , देवीलाल चौधरी राजपुर ,कोषाध्यक्ष - अशोक सोलंकी उचावद , सचिव -गणेश कुशवाह सिंघाना , संगठन मंत्री - संजय कुशवाह मनावर ,दीपक कुशवाह लिंगवा ,तथा प्रचार मंत्री - भगवान आमले सुसारी ,एवं राधेश्याम पटेल राजपुर को मनोनीत कर सपथ दिलाई गई।पश्चात 1992 में अयोध्या गये कारसेवक नानेश चौधरी राजपुर एवं रमेश कुशवाह मनावर का सम्मान किया गया।नवीन कार्यकारणी को समाज के वरिष्ठजनों सीताराम कचनारे, नानेश चौधरी, गंगाराम मग्गर, नन्दराम कुशवाह, रमेशचंद्र कुशवाह,स्वयमप्रकाश कुशवाह, सुनील कुशवाह, हरिकिशन कुशवाह, गणेश कुशवाह,सदाशिव कुशवाह, भगवान कुशवाह, राजाराम कुशवाह,महेंद्र कुशवाह सहित सेकड़ो समाजजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन गणेश कुशवाह ने किया तथा आभार अशोक सोलंकी ने व्यक्त किया।