CURATED BY – SHREE NIWAS MSHRA | CITYCHIEFNEWS

मैहर, गुरुजी गुरु पूर्णिमा संत शिरोमणि रविदास सेवा समिति वार्ड क्रमांक एक अरकांडी मैहर जिला सतना मध्य प्रदेश हर साल की भांति इस साल 21 जुलाई 2024 को ब्रह्मलीन स्वामी परमेश्वर प्रकाश महाराज की एवं धर्मपत्नी माता पैसुनिया देवी की समाधि स्थल का सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी ने अपने वक्तब्य में कहा की जगत गुरु रविदास महाराज जी दिव्य चरण कमल को प्रणाम करता हूं और आज इस समिति के माध्यम से स्वामी परमेश्वर प्रकाश महाराज की समाधि स्थल का भूमि पूजन कर समिति के सदस्यों एवम कार्यक्रम संचालक को साधु वाद एवम धन्यवाद गुरु पूर्णिमा की बधाई दी, एवं महंत रामपाल महाराज जी के अतिथि हरीश साहब निशान का चोला बदल गया इसके उपरांत स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेवी मनीष तिवारी ने अपने उध्बोधन में कहा कि ,, हरिसो हीरा छाड़ के तय करही आन की आस ,, ते नर दो चक जाइये,, सत भाठे रविदास श्री तिवारी ने कहा कि परम् ब्रह्म सोय रूपी हीरे को कदाचित नही छोड़ना चाहिए, जो मनुष्य जैसा प्रभु हीरा छोड़कर अन्य की आशा रखते है, इस मौके पर उत्तम साकेत समाज सेवी, फूलचंद वरिष्ठ नेता, लवकुश वर्मा, कामता वर्मा, अत्रि मुनि, शंकर रविदासिया, वरिष्ठ संत बाबा रामदेव एवं एडवोकेट भैया लाल जी समिति सचिव, नीरज वर्मा समिति सदस्य, शिवमंगल साकेत समिति सदस्य, रामखेलावन वर्मा, रामू वर्मा वही स्वास्थ्य शिविर में लगभग 147 लोगों का पंजीयन कर निशुल्क सलाह एवं निशुल्क उपचार, निशुल्क दवाइयां वितरण की गई ,श्याम लाल पूर्व सरपंच, एवं इसके संगीत मैं रविदास संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तुत मास्टर मिही लाल, विजय वर्मा एवम एवं उनकी पूरी टीम का सहयोग का धन्यवाद दिया गया साथ ही कार्यक्रम का सफल संचालन कामता वर्मा के द्वारा किया गया।