कटनी के जीआरपी ने ज़ेवर और नगदी चोरी के मामले का किया खुलासा
ज़ेवर जब्त करते हुए 3 चोरों को अरेस्ट किया
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले की जीआरपी थाना प्रभारी अरूणा वाहने ने अपने पुलिस बल के साथ लोकमान्य तिलक गोदान एक्सप्रेस में 5 लाख के ज़ेवर और नगदी चोरी के मामले का खुलासा किया है। वही चोरी हुए 4 लाख 50 हज़ार रुपए के सोने चांदी के ज़ेवर जब्त करते हुए 3 चोरों को अरेस्ट किया है।
कटनी जीआरपी पुलिस थाना प्रभारी अरुणा बहाने ने बताया की समीरा खातून पति मोहम्मद खालिद उम्र 42 साल निवासी भीकपुर मेडवारा प्रयागराज उत्तर प्रदेश अक्तूबर 23 को ट्रेन 11059 लोकमान्य तिलक छपरा गोदान एक्स के एसी कोच के बर्थ 1,2,3 पर अपने बच्चों अमीना व जैद के साथ लोकमान्य तिलक से प्रयागराज की यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान अज्ञात बदमाश के द्वारा उनका काले रंग का लेडीज पर्स जिसमें नगदी 20 हजार रुपये, सोने की चैन, लाकेट, तीन जोडी बाली, दो जोडी लटकन, दो सोने की चूड़ियां, एक नाक की कील कुल कीमती 5 लाख रुपये का सामान अज्ञात बदमाश के द्वारा रेलवे स्टेशन कटनी के पहले आउटर में ट्रेन रुकने पर चोरी कर लिया गया था। उक्त महिला के द्वारा चोरी की रिपोर्ट रेल पुलस थाना प्रयागराज में कराई गई थी। डायरी प्राप्त होने पर रेल पुलिस थाना कटनी में धारा 379 ताहि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। 13 फरवरी 23 को रात्रि के समय तीन लोगो के गायत्री पुलिया के पास आपस मे रूपयो के लेनदेन को लेकर विवाद की सूचना मिलने पर मौके पर स्टाफ के साथ पहुंचकर देखा तो थाने के पूर्व अपराधी विल्ला उर्फ विल्लू चौधरी, सुमित उर्फ अतुल वंशकार के साथ एक अन्य जो अपना नाम पूछने पर रवि निषाद होना बताया आपस में विवाद कर रहे थे। जिन्हें जीआरपी थाने लाकर पूछताछ करने पर दिनांक 25 अक्तूबर 2023 को दशहरा के दिन की रात्री में की गई चोरी का राज खुला। आरोपियों ने चोरी का माल अपने घरो में छुपाकर रखा था। उन्होंने चोरी की चूड़िया एक अन्य अन्य साथी रवि निषाद को बेचने की बात बताई। बताये अनुसार सोने की दो चूड़िया कीमती 1 लाख 91हजार 400 रूपये, सोने की दो जोड वाली, एक जोड झाला व एक नाक की कील कुल कीमती 118800 रूपये का विल्ला उर्फ विल्लू चौधरी के पास से एवं एक जोड़े झाला, एक सोने की चेन, एक पेण्डल कुल कीमती 135300 रूपये का सुमित उर्फ अतुल वंशकार के पास से जप्त किया गया। आरोपी विल्ला व सुमित वंशकार को धारा 379 भादवि के तहत व आरोपी रवि निषाद को धारा 411 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से कुल 4 लाख 45 हज़ार 5 सौ रुपए के चोरी के जेवरात जप्त किये गये हैं। जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।