Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार,  भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकारों ने बीते सालों में समाज के हर वर्ग के लिए काम किए हैं, देश और प्रदेश के विकास के लिए काम किए हैं। गरीबों का जीवन बदलने वाले इन कामों के दम पर ही भारतीय जनता पार्टी जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही है, जिन्हें प्रदेश की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यह बात महाराष्ट्र सरकार के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कही ।

जन आशीर्वाद यात्रा का धार विधानसभा में अभूतपूर्व स्वागत

जन आशीर्वाद यात्रा ने रोड शो के लिए कार्यकर्ताओ का एकत्रीकरण भोजशाला पर किया गया रोड शो के पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती मंदिर भोजशाला में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रोड शो का शुभारंभ किया। जन आशीर्वाद यात्रा में रोड़ शो के दौरान रथ पर  महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा,कैबिनेट मंत्री मोहन यादव,  धार विधायक नीना वर्मा , यात्रा जिला प्रभारी मुकाम सिंह किराड़े,पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पटोंदिया,राजीव यादव  रथ पर सवार होकर जनता का आशीर्वाद लेने धार नगर की प्रमुख सड़कों पर निकले धार नगर में  30 से अधिक मंचो से जन आशीर्वाद यात्रा का विविध संगठनो और समाजों ने पुष्प वर्षा कर अभूतपूर्व स्वागत किया । यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व नेता शामिल हुए युवा मोर्चा के युवा कार्यकर्ता वाहन रैली के रूप में आगे आगे चल रहे थे रोड शो प्रमुख मार्गो से होती हुई मिलन महल में सभा के रूप में परिवर्तित हो गई।
सभा का शुभारम्भ भारतमाता और पार्टी के पितृ पुरुष के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया सभा को महाराष्ट्र सरकार के  उपमुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री मोहन यादव, जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी और विधायक नीना वर्मा ने संबोधित किया।

जनसभा को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संबोधित करते हुए कहा की धार की इस धरा को में प्रणाम करता हूं। मालवा और महाराष्ट्र का रिश्ता पुराना है ।देश में मोदी जी ने सरकार संभालने के बाद नारा दिया की ना खाऊंगा न खाने दूंगा । आज कोई भी गरीब के हक पर हाथ नही मार सकता है जन धन खातों के माध्यम से सीधे खाते में राशि डाली जाती है। आज हम दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और आने वाले दिनों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं आज भारत विश्व गुरु की ओर अग्रसर होता दिख रहा है । इस देश ने 10 सालो तक कांग्रेस की सरकार भी देखी है रोज नए नए घोटाले देखने को मिलते थे । और आज हम चांद पर पहुंच गए है। आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत आगे बड़ रहा है। आज विश्व का नेतृत्व भारत कर रहा हे विश्व की आस मोदी जी से है । मध्यप्रदेश के विकास की गति बनाए रखने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। ये आनेवाले पांच साल भारतमाता के लिए है। आज ये घमंडिया गठबंधन के लोग सनातन धर्म को मिटाने की बात कर रहे हैं । सनातन को मिटाने वाले मिट गए पर यह सनातन आज भी है। में पूछना चाहता हु कमलनाथ से की आप पांच साल सनातन को गाली देते हो और चुनाव आते ही मंदिर मन्दिर दौड़ते हो । हम किसी धर्म के खिलाफ नहीं है पर हर बार सनातन के ही खिलाफ क्यों बोला जाता है। हमारा एजेंडा गरीब कल्याण का एजेंडा हे सब का साथ सब का विकास का हे।

क्षेत्र के विकास के लिए जनता दे रही धन्यवाद

जनसभा को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान हम जहां भी जा रहे हैं, हमें जनता का व्यापक आशीर्वाद मिल रहा है। साथ में जनता हमें उनके क्षेत्र में हुए विकास के लिए धन्यवाद भी देती है। लोग खुद कहते हैं कि आजादी के बाद पहली बार गांव-गांव में अगर पक्की सड़कें बनी हैं, तो यह भाजपा सरकार ने बनवाई हैं। 500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य भगवान राम का मंदिर निर्माण हो रहा है। नई शिक्षा नीति ने भगवान राम और श्री कृष्ण के विषय में पढ़ाया जाएगा । हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है। लाडली बहाना योजना के माध्यम से मातृशक्ति को सम्मान से जीने का हक दिया है । हम प्रदेश भी जीतेंगे और 2024 में लोकसभा चुनाव भी भरी बहुमत से जीतेंगे।

धार श्रीमती विधायक नीना वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा की आज हम जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे है। भाजपा की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जन हितैषी काम हो रहे हैं। आज हर वर्ग के लिए विकास की योजनाएं हैं । ये सब भाजपा सरकार में हो रहा है।

जनसभा की शुरुवात में जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा की इस जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता लगे थे ऐसे सभी कार्यकर्ताओ का में आभारी हूं । और आज सभा में आए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मंच पर उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत।

पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया:

देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि शिवसेना उद्धव ठाकरे की नहीं एकनाथ शिंदे की है । और एकनाथ शिंदे तथा भाजपा महाराष्ट्र में एक ही है। सनातन धर्म के बारे में उन्होंने कहा कि जो उसे खत्म करने की बात कहते हैं वह कुछ सोच ले कि वह क्या है सनातन धर्म कभी खत्म नहीं होगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि मंच पर कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा, यात्रा संभाग सह प्रभारी जयपाल सिंह चावड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा, सावन सोनकर, गोलू शुक्ला, यात्रा जिला प्रभारी मुकाम सिंह किराड़े, यात्रा विधानसभा प्रभारी अशोक जैन, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष क्रमशः प्रभु राठौर, विनोद शर्मा, दिलीप पटोंदिया, राजीव यादव, पूर्व विधायक करण सिंह पंवार, पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक टीनू जैन, भाजपा नेता देवेंद्र पटेल ,नरेश राजपुरोहित प्रकाश धाकड़, सन्नी रिन, विश्वास पांडे, मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सुर्या, पूनमचंद फकीरा, कुसुम सोलंकी सहित मंडल अध्यक्ष क्रमशः विपिन राठौर,नितेश अग्रवाल, अमित पाटीदार, नारायण सिंह पटेल, दिलीप पटेल,मनोज धाकड़, गणेश जायसवाल,सह मीडिया प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी सहित जिले पदाधिकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता मंचासीन रहे। सभा का संचालन जिला महामंत्री प्रकाश धाकड़ ने किया व आभार संजय वैष्णव ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।