CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

बालाघाट, बैहर तहसील अन्तर्गत आने वाले गढ़ी क्षेत्र में स्थित शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र के कार्यलय में विभाग के उच्च स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण नहीं होने के चलते तथा वहां पर पदस्थ कर्मचारियों व प्रभारी अधिकारीयों के अनोखे कामों के चर्चे इन दिनों जन चर्चें में हैं।मिली जानकारी अनुसार लगभग पांच वर्षों से अधिक समय से शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र गढ़ी में प्रबंधक नहीं होने के कारण,प्रभारी प्रबंधक को ही प्रभार दिया गया है इस वजह से कार्यलय के काम काज पुरी तरह से प्रभावित हो चुके हैं,मिलने वाली सरकारी सुविधाएं शुन्य है,अक्सर प्रभारी प्रबंधक शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र कार्यालय से नदारत रहते है।जिस वजह से ग्रामीणों को जानकारी समय पर नहीं मिल पा रही हैं,वहीं प्रभारी प्रबंधक पर भी लापरवाही के अनेक आरोप लग रहे है।  

ऐसी जानकारी मिल रही है कि शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र कार्यालय पर चपरासी व काम करने वाले मजदूर के द्वारा ही कई वर्षों से संचालन किया जा रहा है।तथा इस शासकीय कार्यलय में पशुओं कि सही तरीके से देखभाल कर पशुओं को पौष्टिक आहार व चारा खिलाना होता है इसके ऐवज में शासन से वहां के अधिकारीयों व कर्मचारीयों को मोटी रकम पगार के रूप में शासन से हर माह मिलती है साथ ही पशुओं कि सही तरीके से देखभाल व पौष्टिक आहार तथा चारा के लिए अतिरिक्त लाखों रुपए कि राशि शासन से उपलब्ध करवाई जा रही है उस सरकारी राशि में भी इनकी नियत खराब हो रही है।इस कार्यलय में ना ही पशुओं को पौष्टिक आहार मिल रहा है ना ही चारा मिल रहा है।जिसकी जांच कि मांग लगातार उठ रही है तथा ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस शासकीय कार्यलय कि एक बार अच्छी से जांच हो जाये तो कई खामियां सामने आ सकती है, शासकीय राशि में लाखों रुपए कि हेराफेरी कि गई है। 

चपरासी व कर्मचारी के भरोसे चल रहे सरकारी काम-काज

विदित हो कि एक सरकारी कार्यलय को चपरासी व कर्मचारी के भरोसे छोड़ दिया गया है और अधिकारी अपने जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे हैं क्योंकि अनेक प्रकार कि जिम्मेदारी इनके ऊपर रहती है शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र गायों की देखभाल गाय को चारा खिलाना व पौष्टिक आहार देना एवं गायों की देखभाल करना गाय को स्वस्थ रखना व अनेक प्रकार की जिम्मेदारी निभानी पड़ती है,सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र गढ़ी में कई कई महीनो से अनेक गाय अस्वस्थ बीमार रह रही है जिनका सही तरीके से उपचार नहीं होने के कारण पशु दुबले व कमजोर हो रहे है,तथा शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र गढ़ी में दूध देने वाली गाय का सही देखभाल व पोस्टिक आहार नहीं देने के कारण गाय कमजोर व बीमार हो रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र में गढ़ी में गायों के द्वारा जो दूध होता है उसमें भी बड़े पैमाने में हेरा फेरी कर अपनी जेब भरने का कार्य किया जा रहा है।
वहीं शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र में आज से पांच साल पहले दूध की मात्रा ज्यादा होती थी अभी पदस्थ प्रभारी प्रबंधक की गैर जिम्मेदारी के कारण दूध की मात्रा में भी भारी कटौती हो रही है। प्रभारी प्रबंधक के द्वारा शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र के कैंपस के अंदर बड़े पैमाने में धान की खेती करता है और पूरी धान की फसल को अपने घर में पहुंचता है जो जन चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रभारी प्रबंधक उक्त कार्यलय में दो माह तीन माह में एक बार आता है । बाकी समय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र कार्यालय गढ़ी चपरासी व मजदूरों के भरोसे संचालन हो रहा है।क्षेत्र की जागरूक जनता के द्वारा प्रशासन से लगातार मिडिया के माध्यम से मांग कर रहे है कि अति शीघ्र गैर जिम्मेदार प्रभारी प्रबंधक को हटाकर नए प्रबंधक को पदस्थ किया जावे।ताकि कार्यलय के कामकाज सही तरीके से संचालित हो सके और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्यवाही हो सके।