छपरा, छपरा और सिवान से प्रयागराज कुंभ मेला जाने और आने वाले लोगों की संख्या अधिक देखते हुए विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है. वाराणसी मंडल के रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ के दौरान प्रयागराज क्षेत्र से सीवान एवं छपरा की तरफ आने/जाने वाले श्रद्धालु यात्रियों की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा के लिये 05101 झूसी-गाजीपुर सिटी-छपरा-थावे-सीवान-भटनी- मऊ-वाराणसी सिटी-झूसी एवं 05102 झूसी-बनारस-मऊ-भटनी-सीवान-थावे-छपरा-बलिया-गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी-झूसी रिंग रेल अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन 07 से 28 फरवरी, 2025 तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है. जिस ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालु आसानी से आवागमन कर सकते हैं.

05101 झूसी-गाजीपुर सिटी-छपरा-थावे-सीवान-भटनी-मऊ-वाराणसी सिटी-झूसी रिंग रेल अनारक्षित विशेष गाड़ी 07 से 28 फरवरी, 2025 तक झूसी से 09.00 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 10.02 बजे, माधोसिंह से 10.22 बजे, बनारस से 11.20 बजे, वाराणसी से 11.40 बजे, वाराणसी सिटी से 12.05 बजे, सारनाथ से 12.17 बजे, औड़िहार से 12.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 13.35 बजे, युसूफपुर से 13.55 बजे, चितबड़ागांव से 14.24 बजे, बलिया से 14.55 बजे, सुरेमनपुर से 15.30 बजे, छूकर छपरा 16.30 बजे पहुंचेगी.

वही छपरा कचहरी से 16.43 बजे, मढ़ौरा से 17.09 बजे, मसरख से 17.30 बजे, दिघवा दुबौली से 17.58 बजे, सिधवलिया से 18.20 बजे, रतन सराय से 18.41 बजे, गोपालगंज से 19.10 बजे, थावे से 19.40 बजे, हथुआ से 19.54 बजे, सीवान से 20.35 बजे, मैरवा से 20.54 बजे, भाटपार रानी से 21.12 बजे, भटनी से 21.39 बजे, सलेमपुर से 22.00 बजे, बेलथरा रोड से 22.23 बजे, इंदारा से 22.50 बजे, मऊ से 23.15 बजे, दुल्लहपुर से 23.38 बजे, जखनियां 23.53 बजे पहुंचेगी.