लालबर्रा में 30 बिस्तर अस्पताल की सौगात, विधायक मुंजारे का आभार- शैलेष केकती
विधायक अनुभा मुंजारे तहसीलदार,बीएमओ, इंजीनियर व जनप्रतिनिधियों ने किया स्थल निरीक्षण
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, तहसील मुख्यालय लालबर्रा को 30 बिस्तर अस्पताल की बड़ी सौगात मिलने पर छेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे जी का आभार जताते हुए लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विधायक प्रतिनिधि शैलेश केकती ने बताया कि छेत्रवासियो की वर्षो पुरानी मांग थी कि लालबर्रा अस्पताल को बड़ा कर उसमें सुविधाओ का विस्तार किया जाए जिस पर छेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे जी द्वारा विगत विधानसभा सत्र भोपाल में इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से सदन के सामने अपनी बात रखी थी परिणामतः लालबर्रा को 30 बिस्तरों वाले नए अस्पताल भवन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसके स्थल चयन हेतु विधायक अनुभा मुंजारे,लालबर्रा सरपंच अनीस खान,तहसीलदार श्री संजय बारसकर,मेडिकल आफिसर डॉ ऋतिक पटेल, पटवारी श्री अड़मे, मेडिकल विभाग उपयंत्री दीप्ति बिसेन,सहित स्टॉप की उपस्तिथि में लालबर्रा में नवीन अस्पताल भवन निर्माण हेतु बैठक कर भूमि स्थल का निरीक्षण किया गया सभी की मंशा अनुसार ड्राईंग तैयार कर पुराने व जीर्णशीर्ण अस्पताल को डिस्मेंटल कर उसी स्थान पर नवीन ड्राईंग तैयार करने के लिए इंजीनियर से कहा गया है साथ ही तहसीलदार लालबर्रा से उक्त भूमि का सीमांकन व नक्सा खसरा मेडिकल विभाग को तत्काल उपलब्ध कराने कहा गया है, इस अवसर पर नितिन सांखला,निराला सिंह बघेल, आंनद बिसेन,मथुरा प्रशाद बिसेन,रूपसिंह उइके,सहित मेडिकल स्टॉप व राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे,लालबर्रा हॉस्पिटल के विधायक प्रतिनिधि व पूर्व जनपद पंचायत सदस्य शैलेष केकती ने बताया कि विधायकअनुभा मुंजारे जी द्वारा लालबर्रा को 30 बिस्तरों वाले अस्पताल की सौगात दिलाये जाने पर सम्पूर्ण छेत्र में हर्ष व्याप्त है।