CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा देश भर में शुरू किए गए गांव चलो अभियान की शुरुआत शाजापुर जिले में शुक्रवार को की गई। अभियान में विस्तारक की भूमिका में गांव पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओ ने वोट प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने का कार्य किया। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया की भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक द्वारा जिले के 835 बूथों पर गांव चलो अभियान की शुरुआत शुक्रवार को करवाई गई। तीन दिनों तक चलने वाले इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर पहुंचेंगे और पार्टी के करणीय कार्यो के साथ वोट प्रतिशत बड़ाने की दिशा में कार्य करेंगे। शाजापुर जिले के 15 ही मंडलों के 835 बूथों पर यह अभियान चलेगा जिसकी शुरुआत शुक्रवार की गई। शाजापुर नगर मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर ने बताया कि नगर के 55 बूथों पर ही पार्टी के कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के अंतर्गत पहुचेंगे। शुक्रवार को इसकी शुरुआत की गई जिसमे कार्यकर्ताओ को जिला कार्यालय से तय किए गए बूथ पर रवाना किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने सभी विस्तारक जाने वाले कार्यकर्ताओ का भाजपा की टोपी और दुपट्टा पहनकर स्वागत किया। आने वाले दो दिनों तक कार्यकर्ता अभियान के अंतर्गत बूथ पर पहुंचेंगे।