गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ....
थाना लालबर्रा में विराजे विघ्नहर्ता श्री गणेश कि प्रतिमा का हुआ विसर्जन
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, पुलिस थाना लालबर्रा में पिछले वर्ष कि तरह इस वर्ष भी प्रथम पुजनीय भगवान श्री गणेश कि प्रतिमा कि स्थापना बहुत ही भक्ति भावना व विधी विधान से पुजन अर्चन कर 7 सितम्बर दिन शनिवार को स्थापित किया किया गया जिसमें सुबह-शाम भगवान श्री गणेश कि आरती पंडित शुभम तिवारी द्वारा करवाई गई है।
प्रेस को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हेमंत नायक ने बताया कि पिछले वर्ष थाना में भगवान श्री गणेश कि स्थापना कि गई थी जिसकी जानकारी हमें कर्मचारियों द्वारा दि गई तथा सभी कर्मचारियों कि इच्छा थी कि इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश कि स्थापना हो सभी लोगों कि बातों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी थाना परिसर में भगवान श्री गणेश कि स्थापना हुई जिसमें हर दिन श्रद्धालु थाना में आकर भगवान श्री गणेश के दर्शन कर आशिर्वाद प्राप्त किए हैं। तथा इस तरह के आयोजन से नकारात्मक सोच का विनाश होता है तथा लोगों में सकारात्मक सोच के भाव उत्पन्न होने लगते हैं इसमें सभी पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा है।
वहीं अंतिम दिन 17 सितंबर दिन मंगलवार अनंत चतुर्दशी को प्रातः विधि विधान पूर्वक हवन पूजन कर महाआरती कि गई जिसमें सभी लोग सम्मलीत हुए तथा नन्ही बालिकाओं को बुलाकर कन्या भोज भी कराया गया है तत्पश्चात भगवान श्री गणेश कि प्रतिमा का विसर्जन हेतु विसर्जन घाट लेकर गये इस दौरान गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ... के गीत सुनाई दिए वहीं विसर्जन घाट पर भगवान श्री गणेश कि पुनः आरती कि गई है फिर भगवान श्री गणेश कि प्रतिमा का विसर्जन किया है। वहीं इस दौरान प्रमुख रूप से शशांक राणा उप निरीक्षक, महेंद्र सिंह बघेल उपनिरीक्षक, वैशाली उइके,कचंन जझांडे,कुंवर सिंह टेकाम,लिखेन्द्र सिंह बिसेन, राधेश्याम बघेल, गोविन्द तोमर, हरिकृष्णा राठौर,अमर पांडे, मुक्कू शर्मा व पंडित शुभम तिवारी सहित अन्य सभी लोग उपस्थित रहे हैं।