गैंगरेप दोस्त के साथ घूमने निकली छात्रा से हैवानियत
एडीजीपी ने लिया जायज़ा, शहडोल के केंद्रीय स्कूल कल्याणपुर की घटना
CURATED BY – KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ 5 अज्ञात आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। यह वारदात बीती रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम छात्रा कोचिंग के लिए निकली थी। तभी उसे उसका एक दोस्त मिल गया। वह अपने दोस्त के साथ केंद्रीय स्कूल की तरफ बाइक और स्कूटी में घूमने आ गई। तभी केंद्रीय स्कूल के पास 5 युवक आ पहुंचे। पहले उन्होंने छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट की। इसके बाद एक एक करके छात्रा के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने छात्रा और उसके दोस्त का वीडियो भी बना लिया। मौके पर ही छात्रा को धमकी दी कि यदि वह इस घटना की जानकारी किसी को देगी तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। फटे कपड़े और बदहवाश हालत में छात्रा अपने दोस्त के साथ घर पहुंची। वहां उसने अपने परिजनों को आप बीती सुनाई। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर महिला थाना पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।
शहडोल में एक के बाद एक घटनाक्रम ने शहडोल पुलिसिंग की पोल ही खोल कर रख दी, कहा गया पुलिस का मुखबिरतंत्र जो अब शहर में दरिंदगी के स्तर तक अपराधियों के हौसले उफान मार रहे है, एजुकेशन हब बनाम ड्रग्स हब ने इलाके की तस्वीर ही बदल कर रख दी है, यहाँ बने मकानों का किराया शहर से 50 प्रतिशत तक कम होने की वजह से इलाके में बाहर से पढ़ने आये छात्र रहकर पढाई करते है कुछ पैसे बचने के चक्कर में अपराधियों का निशाना बन जाते है, दरअसल यहाँ का माहौल भी ऐसा है हर घर दूध, सब्जी मिले न मिले गांजा, शराब, स्मैक इत्यादि समाज को बर्बादी की ओर ले जाने वाली सामग्री कल्याणपुर और सत्यम वीडियो रोड पुरानी बस्ती के इर्दगिर्द जरूर मिल जायगी l बीते दिनों एक मारपीट में त्रिपाठी बंधुओ के साथ नशे के सौदागरों ने मारपीट की थी लेकिन पुलिस की सेटिंग से मामूली धाराओं में खेल हो गया, उक्त घटनाक्रम में ड्रग्स का भी अहम् रोल है, वरना एक बच्ची से बेरहमी करने की हिमाकत न करते दरिंदगी की हद्द है l मामले में आश्चर्यजनक बात यह भी है कि मामले के सभी आरोपी अज्ञात है l
प्रशासनिक प्रतिक्रिया....
छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
एसपी शहडोल - कुमार प्रतीक
मामले में तफ्तीश जारी है जल्द आरोपी गिरफ्तार किये जायेगे l हमने आरोपियों के सम्बन्ध में जानकारी देने वालो को 30 हजार का इनाम घोषित किया है l
एडीजीपी शहडोल जोन - दिनेश चंद्र सागर
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड