CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, 02 मार्च 2024 को जिला चिकित्सालय परिसर के ‘‘डीईआईसी बाल संजीवनी भवन’’ में निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर आयोजित किया जायेगा। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्स बेक ने बताया कि जिले में आरबीएसके दल द्वारा चिहांकित 0 से 18 वर्ष के हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की जांच शिविर में की जायेगी। सिविल सर्जन डॉ. राजेश नामदेव ने बताया कि ऐसे बच्चे जो कि अधिक कमजोर है, शीघ्र थक जाते है, जिनकी सांस फूलती है, सांस लेने में तकलीफ होती है, ओठ या नाखून नीले पड़ जाते है, वे इस शिविर में आकर निःशुल्क जांच करा सकते है। शिविर में प्रात: 10 बजे से दोपहर 02 बजे बजे तक जांच की जायेगी।
नोडल अधिकारी आरबीएसके डॉ. जलज बजाज ने आमजन से आग्रह करते हुये कहा है कि यदि आपके परिवार या आस-पास ऐसे कोई बच्चे है, जोकि हृदय रोग से पीड़ित है या इससे संबंधित कोई लक्षण हों, तो उन्हें इस शिविर में लाकर निःशुल्क जांच अवश्य करायें।