पन्ना में जालसाजों ने गरीब आदिवासियों को बनाया शिकार
पैसों का लालच देकर, बनाया बंधुआ मजदूर, बिना मजदूरी दिए, कराते थे 16–16घंटे काम
CURATED BY – RAM NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, पन्ना जिले के अमानगंज थानांतर्गत आने वाले ग्राम रामपुर की है। जहां के 33आदिवासियों मजदूरों को कुछ जालसाजों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया।
पन्ना जिले में बेरोजगारी का आलम इस कदर है कि बेरोजगारी का फायदा उठाकर कुछ शातिर जालसाज भोलेभाले आदिवासियों को अपना शिकार बना रहे है।इन गरीब मजदूरों काम और पैसों का लालच देकर उन्हें देश के अलग अलग प्रदेशों में भेज दिया जाता है जहां उन्हें तरह तरह की यातनाएं देकर बिना मजदूरी दिए दिन रात काम कराया जा रहा था।
इन बंधुआ मजदूरों ने अपने घर वी जन साहस संस्था के सदस्यों से संपर्क किया।जिसके बाद थाना अमानगंज में FIR दर्ज करवा कर पन्ना कलेक्टर को अवगत कराया।जिसके बाद पन्ना कलेक्टर ने कर्नाटक के विजयपुरा जिले के कलेक्टर से संपर्क कर 33 आदिवासी बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया।