CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, अब चीज धीरे-धीरे बदल रही है और आप भी कोशिश करें कि जो आपसे जुड़े हैं ऐसे किसान भाइयों को भी उसका लाभ मिले। सारी चीजों को ध्यान रखकर करेंगे तो हमारा देश बहुत तरक्की करेगा। हमारा देश गांव का देश है, गांव तरक्की करेगा तो जिला तरक्की करेगा और प्रदेश तरक्की करेगा और फिर देश तरक्की करेगा, हमारी मूल इकाई गांव है। आज 17 हजार करोड़ के विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के द्वारा वर्चुअली किया जा रहा हैं, यह हमारे लिए गौरव की बात हैं। इस आशय के विचार पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने विकसित भारत विकसित मध्यप्रदेश अंतर्गत तहसीलग्राउड दमोह में जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा जो गरीब है और गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं उनको भी लाभ इसलिए मिलना चाहिए जिससे की वे पुन: गरीबी रेखा के नीचे न चले जाएं।
उन्होंने कहा जिस तरीके से हमारी इकोनॉमी ग्रो कर रही है, देश की जीडीपी बढ़ रही है। जैसे कि देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  कहते हैं कि हमारा देश भी 2047 तक एक विकसित देश होगा, जो की आने वाली पीड़िया देखेंगी। इस देश के चार करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के घर मिले हैं। राजस्व अधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा अभी हमारे जिले के कई भागों में ओलावृष्टि हुई है, रिपोर्ट प्रशासन को और शासन के पास भेजना चाहिए जिससे उन किसानों को मदद मिल सके, यह बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा 80 करोड लोगों के लिए निशुल्क राशन दिया जा रहा है प्रधानमंत्री  ने घोषणा की है कि अगले 5 वर्ष और राशन मुफ्त दिया जाएगा।
इस दौरान प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  को वीसी के माध्यम से मध्यप्रदेश में ₹17,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को देखा व सुना गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रीति कमल सिंह ठाकुर, गुड्डू पटेल, संतोष रोहित, रमन खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपनी बातें विस्तार से रखी।