CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

इस वक्त पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शिक्षक बहाली TRE 3 पेपर लीक और सिपाही बहाली परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आयी है. शिक्षक बहाली पेपर लीक मामले में जांच अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. वहीं इसी बीच शिक्षक बहाली TRE3 पेपर लीक कांड मामले में सूत्रों से मिली अहम जानकारी के अनुसार बीपीएससी पेपर लीक मामले में ईओयू को पर्याप्त सहयोग नहीं कर रहा है.EOU सूत्रों के अनुसार शिक्षक बहाली पेपर लीक मामले में जांच अंतिम स्टेज में है लेकिन, बीपीएससी की गोपनियता का हवाला देकर जांच में जितना सहयोग करना चाहिए उतना सहयोग नहीं कर रहा है. अब भी बीपीएससी कुछ अहम जानकारी नहीं दे रहा है. यही वजह है कि शिक्षक बहाली TRE 3 पेपर लीक कांड मामले की जांच आखिरी दौर में लटकी हुई है. BPSC गोपनियता का हवाला देकर EOU के सवालों से पल्ला झाड़ रहा है.