ग्राम रानीकुठार में राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वच्छता पखवाड़ा अन्तर्गत हुए विधित कार्यक्रम
सरपंच ज्योति ठाकरे सहित महिला बाल विकास अमले ने लगाई झाड़ू
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, नगर मुख्यालय से लगभग 8 किमी दूर स्थित ग्राम पंचायत रानीकुठार पंचायत भवन में महिला बाल विकास सेक्टर पांढरवानी के तत्वाधान में 21 सितम्बर को शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान अन्तर्गत विधित कार्यक्रम आयोजित हुए,यह कार्यक्रम ग्राम सरपंच श्रीमती ज्योति/विनोद ठाकरे के मुख्य आतिथ्य,सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती माधुरी जैन की अध्यक्षता एवं प्राथमिक, माध्यमिक स्कूल के शिक्षको एवं किशोरी बालिका एवं महिलाओ की उपस्थिति में किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों के हस्ते सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना की गई तत्पश्चात सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती माधुरी जैन द्वारा पोस्टीक मिले मिक्स अनाज, सब्जियों के चीले व हांडवा बनाकर रेसिपी सेर करते हुए कहा कि हांडना व चीले 6 माह से लेकर किसी भी उम्र के बच्चों एवं बड़ो के लिये पौष्टिक, स्वास्थ्य वर्धक एवं स्वादिष्ट होते है, इसमें, पोहा, चना, मसूर, उड्डद, मूंग दाल व चावल को रात भर भिगो कर उसको पीस ले फिर उसमें शिमला मिर्च, गाजर, प्याज, लसहन, अदरक, मीठी नीम की पत्ति, मिर्च का पेस्ट डालकर, नमक, तिल्ली, अजवान, सौंप डाल कर तवे व कढ़ाही में सेक ले, श्रीमती जैन द्वारा बनाये गये चीले को उपस्थितजनो को गरमागर्म परोसा साथ ही मिक्स चीले की विधि का प्रदर्शन किया गया। श्रीमती जैन ने चीले बनाते समय उपस्थितजनो से इस अवसर पर स्वच्छता पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसमें प्रथम स्थान शिवानी एड़े, द्वितीय स्थान स्वेता उइके एवं तृतीय स्थान माही समनपुरे को दिया गया। पोैष्टिक रेसिपी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती आयशा अली पंढरापानी को दिया गया जिन्होने मिक्स दाल एवं चावल की इटली व मूंगफल्ली की चटनी बनाई, द्वितीय स्थान सुश्री चांद वाड़ीवा द्वारा टीएचआर की खुरमी बनाने पर मिला वही तृतीय पुरस्कार पंच श्रीमति सरिता पन्द्रे द्वारा पपीते के गुलगुले एवं मीठी गढरी बनाकर प्रस्तुत किया किया। साथ ही ज्ञान कलश प्रतियो़गिता कराई गई जिसमें प्रथम स्थान उर्मिला भलावी, चन्द्रकला उइके सुमेरती टेकाम ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया, इस अवसर पर रानीकुठार पंचायत सरपंच श्रीमति ज्योति/विनोद ठाकरे, सचिव केशव मोहबे, रोजगार सहायक इद्रकुमार गौतम, पंच जायत्रा उइके, सरिता पन्द्रे ने अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम को उद्घोषित किया व महिलाओं के पोषण व स्वच्छता के बारे में समझाईश दी, इस कार्यक्रम की सभी तैयारिया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रूबीना बेगम, भूमेश्वरी कटरे, लता सेन, ममता वाड़िवा, पंचशीला बिसेन, उर्मिला वाड़िवा, तरासन कुशराम, द्वारा की गई। कार्यक्रम समापन पश्चात उपस्थितजनों द्वारा स्कूल परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत झाड़ू लगाकर पूरे परिसर को चकाचक किया गया।