इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ा गया विदेशी
फर्जी टिकट लेकर घुसा था, सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लिया
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
गया, गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर चेकिंग के दौरान फर्जी टिकट के साथ विदेशी यात्री पकड़ा गया। पकड़ा गया विदेशी यात्री की पहचान थाइलैंड के रहने वाले 47 वर्षीय वीरा थेदसाबूत के रूप में हुई। यह पूरा मामला गुरुवार की है। मिली जानकारी गया एयरपोर्ट से थाइलैंड जाने वाले थाई एयरवेज के विमान से बैंकाक लौटने के लिए गया एयरपोर्ट में प्रवेश करने बाद चेकिंग के दौरान थाइलैंड के वीरा थेदसाबूत नामक यात्री को फर्जी टिकट के साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पकड़ लिया। थाइलैंड के यात्री को पकड़े जाने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने काफी देर तक पुछताछ किया। पुछताछ के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मगध मेडिकल थाने की पुलिस को सौंप दिया।
टिकट के जांच के दौरान पकड़ लिया गया
वहीं फर्जी टिकट के साथ पकड़े गए थाइलैंड के यात्री से थाने में भी पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में बताया गया कि गुरुवार को करीब 11 बजे गया एयरपोर्ट पर थाई एयरवेज से जाने के लिए आरोपी विदेशी यात्री सीआइएसएफ के जवानों को फर्जी टिकट दिखा कर एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश कर गया। वहीं एयरपोर्ट के एक काउंटर पर टिकट के जांच के दौरान पकड़ लिया गया।
एफआईआर दर्ज कर पूछताछ कर रही पुलिस
आरोपी थाइलैंड के यात्री के साथ कई और लोग थे। लेकिन, उन सभी के पास सही टिकट था। उन लोगों को जाने दिया गया। वहीं आरोपी थाइलैंड के यात्री को अनाधिकृत रूप से फर्जी टिकट दिखा कर एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश करने के आरोप में पकड़ लिया गया। फिलहाल गया पुलिस आरोपी विदेशी यात्री पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस फर्जी टिकट का सत्य सामने लाने के लिए जांच में जुट गई है।