संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में किया पैदल मार्च
आरोपियों को फांसी देने के साथ पश्चिम बंगाल सरकार बर्खास्त करने की मांग की
CURATED BY – PIYUSH AGARWAL | CITYCHIEFNEWS
खरगोन, पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हाल ही में महिलाओं पर घटित जघन्य अपराधों एवं अत्याचारों के विरोध में शुक्रवार को भाजपा द्वारा खरगोन जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च किया गया। अपराधों में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए फांसी की सजा देने व पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार खरगोन जिले में पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हुए जघन्य अपराध व अत्याचार के विरोध में पैदल मार्च किया गया। बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने हाथों में बैनर व तख्तिायां पर संदेशखाली की महिलाएं कर रही पुकार, फिर भी कुंभकर्ण बन चुकी ममता सरकार..., जिन्होंने महिलाओं के सम्मान को किया तार-तार, उनकी ढाल बनकर खड़ी ममता सरकार... आदि नारे लिखकर विरोध जताया। प्रदर्शन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण इंगले, जिला कार्यालय मंत्री मोहन राठौड़, नपा सभापति चंद्रपालसिंह तोमर, संध्या दांगी, बेबीबाई मंडलोई, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीतल राठौर, पार्षद पूजा चौपड़ा, जगन्नाथ सांवले, किशोर पुजारी, लक्की चौपड़ा, चंद्रशेखर भालसे, राकेश चौहान, रवि धारे, वीणा जायसवाल, सीमा वर्मा, शुभा खोड़े, माया खोड़े, मीनाक्षी मुछाल, मालती चंदेल, ललिता पाटिल, सरिता चौहान, उमा शर्मा, गीतांजलि तिवारी, गंगाबाई राठौड़, युवराज व्यास, अंकित कर्मा, अखिलेश प्रजापत, जयंत पंड्या, सुमीत चंदेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। मातृशक्ति ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए फांसी की सजा देने व पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।