इंदौर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चड्डा द्वारा स्वाधीनता दिवस की सालगिरह पर शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के नीचे ध्वजारोहण किया गया पश्चात ध्वज को सलामी दी वंदे मातरम और जन गण मन का गान हुआ झंडा ऊंचा रहे हमारा का गान हुआ।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा जिला काग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव पूर्व मंत्री विधायक जीतू पटवारी पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल,  देवेंद्र सिंह यादव, पिंटू जोशी, सुरेश मिंडा, अनिल यादव, जौहर मानपुरवाला,सादिक खान, सन्नी राजपाल, विवेक खंण्डेलवाल, मुकेश यादव, अनुप शुक्ला, गिरीश जोशी, गिरीश चितले, विरू झाझोट, यशपाल गेहलोद, लोकेश सोलंकी उपस्थित थे।
कमलनाथ जी के संदेश का वाचन अरविंद बागड़ी ने किया कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री महेंद्र रघुवंशी ने किया आभार ठाकुर जितेंद्र सिंह ने माना। बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थें।