CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए नियुक्त किए गए मतदान दलों को 19 एवं 20 अप्रैल को निर्वाचन से संबंधित प्रथम प्रशिक्षण दिया जायेगा। संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्रप्रसाद सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल का प्रशिक्षण शाजापुर अनुविभाग के शासकीय सेवको के लिए स्थानीय इटरनल स्कूल ऑफ स्टडीज शाजापुर तथा कौटिल्य स्कूल एबी रोड शाजापुर में दो पालियों में प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। शुजालपुर अनुविभाग क्षेत्र के शासकीय सेवको के लिए 20 अप्रैल को शासकीय जेएनएस महाविद्यालय शुजालपुर में दो पालियों में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक प्रशिक्षण होगा। इटरनल स्कूल ऑफ स्टडीज में प्रशिक्षण के लिए 15 मास्टर ट्रेनर्स तथा कौटिल्य स्कूल में 14 तथा शुजालपुर के शासकीय जेएनएस महाविद्यालय में प्रशिक्षण के लिए 20 मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किये गये हैं।