नासूर बने बेख़ौफ़ अपराधी, जाता रहा कानून का खौफ
लचर हो गई शहर की कानून व्यवस्था, आये दिन हो रही हैं संगीन वारदातें
CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS
शहहोल, शहर की कानून व्यवस्था को लकवा मार गया है जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था लचर बन गई है । मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षका डी. सी. सागर जैसे तेज तर्रार अफसर के रहते, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक जैसे संवेदनशील अधिकारी के बावजूद कोतवाली पुलिस की निरंकुश कार्यप्रणाली की वजह से लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। हाल के कुछ दिनों की वारदातें बयां करती हैं कि असमाजिक तत्व अलमस्त है और कोतवाली नगर निरीक्षक सहित पूरा का पूरा अमला पस्त है।
केश नं. 1 :- बीते माह की 27 जून को जिला चिकित्सालय के पास से वृन्दा पाण्डेय नामक महिला व्यवसायी अपनी दुकान बंद करके देर शाम अपने घर जा रही थी। उसी समय मोटर सायकल में सवार होकर दो युवक आये और महिला व्यापारी की सोने की चैन छीन कर नौ-दो- ग्यारह हो गये और वह गुहार लगाती रह गई। एक सप्ताह बीत गया अभी तक कोतवाली पुलिस आरोपियों का सुराग नही लगा पाई है।
केश नं. 2 :- इसी सप्ताह की शाम रेलवे स्टेशन के समीप स्थित शिव मंदिर के पास बुलट मोटरसायकल से बसंत तिवारी अपने घर जा रहा था उसी दौरान अज्ञात हमलावरो ने उस पर जानलेवा हमलाकर उसकी जेब से 10 हजार रूपये और सोने की चेन छीन लिये। इसके बाद उसकी बुलट भी ले गये जो बाद में कन्ना बहरा के आस पास लावारिश हालत में मिली। इसके भी आरोपी अभी तक कोतवाली पुलिस ढूंढ नहीं पाई है।
केश नं. 3 :- गुरुवार को शहडोल में लगभग 7 घंटे तक लगातार बारिश हुई परिणाम स्वरूप पाण्डव नगर की तरह सिंहपुर रोड में कई घरो में पानी भर गया । एफ सी आई गोदाम के पास राज ठाकुर के घर में पानी भर गया । जिस कारण वह कमलेश यादव के घर के सामने वाली नाली को खोलने को कहा। इसी बात को लेकर दोनो पडोसियो में वाद विवाद हो गया और राज ठाकुर ने कमलेश पर चाकू से हमला कर दिया।
केश नं. 4 :- गुरुवार की रात लगभग 9 बजे रघुराज स्कूल के सामने तेज हार्न बजाने की बजह से अभिजीत लारिया नामक युवक की पिटाई अल्ताब और आलम नामक युवको द्वारी कर दी गई। शहर के व्यस्तम चौराहा में निर्मम पिटाई को देख सैकडो की संख्या में लोगों का हुजूम लग गया। पीडित युवक को लेकर लगभग आधा सैकडा लोग कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे जहाँ पर देर रात तक लोगो का आक्रोश जारी रहा।
केश नं. 5 :- कल्याणपुर की चोरी जिसमे चोरो ने बंधक बनाकर लूट पाट की थी आज सालो बीत गए न चोर का खुलासा हुआ न ही चोर पकड़े गए, लाखो रूपए की चोरी में धेला भर बरामदगी नहीं हुई जबकि सीसीटीवी में चोर दिखाई दे रहे है और घटनाक्रम पुलिस कार्यवाही को मुँह चिढ़ा रही है।
केश नं. 6 :- जिले में खोजी खबरों के लिए जाने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद मुनीर पर किया गया हमला और नामजद शिकायत को 7 माह गुजर गए लेकिन मजाल है 15 -16 हथियार बंद में से किसी एक से मनोविज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई हो, मानो पुलिस के ही इशारे में बेबाक पत्रकारों को टारगेट किया गया और अपराधी मस्त मौला खुले में घूम घूम कर वारदात को अंजाम दे रहे है।
इस घटनाक्रम के बाद दो दो बार प्रकाशित समाचार से पुलिस नहीं चेती और कल्याणपुर में नाबालिग से दुराचार का भी मामला सामने आया, इसी तरह ड्रग्स बिक्री ममले में पुलिस को नामजद शिकायत की गगयी वीडियो व्हाट्सअप किया गया लेकिन कार्यवाही नहीं होने से ही वारदात बढ़ी, इससे साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है की शहडोल की पुलिस नागरिको की कितनी हितैषी।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड