Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के तत्वावधान मंे किसानों ने शुक्रवार को एक ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा। जिसमें किसानों ने सोयाबीन की फसलों का बिना सर्वे किए मुआवजा देने की मांग की। ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

संघ के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पाटीदार ने बताया कि वर्तमान में खरीफ फसल मैं बेमौसम बरसात के कारण खेतों में जलभराव के कारण सोयाबीन की पूरी फसल बर्बाद हुई है जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अतः बिना सर्वे किए राहत राशि एवं मुआवजा दिया जाए जिससे आर्थिक बदहाली से गुजर रहे किसानों को राहत मिल सके। साथ ही वे अगली फसल की बोवनी कर सकें। वहीं किसानों ने खाद की पर्याप्त उपलब्धता कराए जाने की भी मांग की है। इस अवसर पर घनश्याम पाटीदार, जिला मंत्री सवाईसिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष राजबहादुर गुर्जर, जिला सहमंत्री अनिल पाटीदार, ललित नागर, जिला सदस्य भारत नाहर, जिला जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम धनगर आदि मौजूद थे।