उचेहरा नगर में हुआ फुटबाल टूर्नामेंट का धमाकेदार फाइनल
सोहावल ने अमरपाटन को हराकर हासिल की जीत
CURATED BY – SUNIL KUMAR DAHIYA | CITYCHIEFNEWS
सतना, आज फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच अमरपाटन और सोहावल के बीच दोपहर 2 बजे से रहबर ग्राउन्ड उचेहरा मे खेला गया जिसमे सोहावल ने एक - सून्य से जीत हासिल किया।
आज के फाइनल मैच मे मुख्य अतिथि की भूमिका मे माननीय श्री कृष्ण देव सिंह जू देव जी एवं विशिष्ट अतिथि माननीय लखन लाल ताम्रकार सी एम ओ न. प. उचेहरा , ब्यापारी संघ उचेहरा से संतोष अग्रवाल , दिनेस पाण्डेय , पार्षद श्रीमती मनोज कुमारी,शाहीन परवीन,रवि चौधरी, राजेन्द्र ताम्रकार, हाजी मो.उसमान एवं समस्त पार्षद गण मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कृष्ण देव सिंह जुदेव जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसा फुटबॉल मैच देखकर हम सभी अत्यन्त ख़ुश है और उचेहरा नगर फुटबॉल का आयोजन अपने आप में एक नया आयाम स्थापित किया है यह खेल उचेहरा नगर के लिए एक ऐतिहासिक पल है हम ऐसे आयोजन कर्ताओं को बहुत बहुत बधाई देते हैं। समापन समारोह का आभार आबिद भाई ने किया। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन मोहम्मद आशिक क्रीड़ा अधिकारी शारदा महाविद्यालय सरला नगर के द्वारा किया गया।